Home rss business hindi 1 साल में 327% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर डिफेंस...

1 साल में 327% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर डिफेंस स्टॉक; चर्चा में क्यों है कंपनी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Swan Defence And Heavy Industries Share price: स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर आज 52 वीक हाई पर पहुंच गए
  • कंपनी के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा है
  • इस कंपनी में जेरोधा ब्रोकिंग की हिस्सेदारी है

Swan Defence And Heavy Industries Share price: डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिलने वाला है। कंपनी को यह काम सरकारी शिपिंग और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से मिलने जा रहा है है। जिसके बाद आज सोमवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

बीएसई में आज 12 अक्टूबर को स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज के शेयर 2815 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगने के बाद 2874.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई भी है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 701.65 रुपये है।

1897 करोड़ रुपये का काम (Swan Defence And Heavy Industries new work order)

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह प्रस्तावित ऑर्डर 1897 करोड़ रुपये है। इस वर्क ऑर्डर में स्वान डिफेंस को ड्यूल फ्यूल रेडी मीडियम रेंज के टैंकर का काम है। 25 साल में यह पहली बार होगा जब इस तरह का कोई करियर्स का निर्माण भारत में होगा। बता दें, इन टैंकर्स की क्षमता 17000 से 18000 टन की रहेगी।

इससे पहले कंपनी को एनर्जी वन लिमिटेड से अमोनिया बल्क करियर का काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 2230 करोड़ रुपये से 2603 करोड़ रुपये के बीच है। बता दें, भारत सरकार का जोर है कि घरेलू स्तर पर शिपबिल्डिंग का काम तेजी के साथ बढ़ाया जाए।

स्वान के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (Swan Defence And Heavy Industries Share performance)

पिछले 3 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 54 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले एक साल में इस डिफेंस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 327 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी की शेयरहोल्डिंग के अनुसार प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के पास 89.90 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक के पास 10.10 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, म्यूचुअल फंड कंपनी QUANT MUTUAL FUND-QUANT ELSS TAX SAVER FUND के पास कंपनी का 6,57,922 शेयर है। उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 1.25 प्रतिशत की है। ZERODHA BROKING के पास 550000 शेयर है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN