Home rss business hindi 35% तक बढ़ सकता है अडानी का यह शेयर, जेफरीज ने कहा-...

35% तक बढ़ सकता है अडानी का यह शेयर, जेफरीज ने कहा- खरीद लो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर की बात करें तो 2 पर्सेंट से अधिक उछलकर 1,278.60 रुपये तक जा पहुंचा
  • ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 35% तक बढ़ सकता है

Adani Green share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच सोमवार को गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर डिमांड में थे। ब्रोकरेज जेफरीज इंडिया भी इस शेयर को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 35% तक बढ़ सकता है।

शेयर का परफॉर्मेंस

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर की बात करें तो 1255 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 2 पर्सेंट से अधिक उछलकर 1,278.60 रुपये तक जा पहुंचा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,631.35 रुपये है। वहीं, ब्रोकरेज जेफरीज ने अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर के लिए 1,695 रुपये का टारगेट तय किया गया है।

जेफरीज क्यों बुलिश है?

गौतम अडानी की कंपनी के इस शेयर को लेकर जेफरीज ने पॉजिटिव होने की वजह बताई है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ने कहा, “अडानी ग्रीन के शेयर की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 22% गिरी है और यह FY26-30E के दौरान 30% एबिटा CAGR को देखते हुए आकर्षक लगता है। हमें इंडस्ट्री-लेवल पर ऐसे कारण दिख रहे हैं जिनसे बिजली की मांग बढ़ेगी और ज्यादा तापमान के कारण बेहतर यूटिलाइजेशन होगा। ये कारक RBI द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने से होने वाली संभावित ज्यादा ब्याज लागत की भरपाई कर सकते हैं और निवेशकों की चिंताओं को कम कर सकते हैं।”

अल-नीनो से बिजली की मांग बढ़ सकती है

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक के मुताबिक हाल की खबरों से संकेत मिलता है कि अल-नीनो CY27 तक बना रह सकता है, जिसका मतलब है कि CY26 में हुई भारी कमी फिर से हो सकती है। कोयले का स्टॉक 7 दिन से भी कम के क्रिटिकल लेवल पर है। स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (SEBs) पहले से ही 2027 के लिए बिजली की सप्लाई पक्की करने पर चर्चा कर रहे हैं क्योंकि तापमान बढ़ने के साथ बिजली की कमी फिर से हो सकती है।

बैटरी एनर्जी स्टोरेज में बढ़ रहा दायरा

अडानी ग्रीन एनर्जी अपने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस सेगमेंट को भी तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी की परिचालन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम क्षमता बढ़कर 6.63 गीगावाट-घंटा हो गई है, जो करीब 20 लाख घरों को एक दिन तक स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करा सकती है। इस क्षमता के साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित अपने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस क्षमता लक्ष्य का करीब 70 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को ‘बाय’ (खरीदने) की रेटिंग देते हुए जेफरीज इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि RBI द्वारा हाल ही में ब्याज दरें बढ़ाने से कमाई पर असर को लेकर कुछ चिंताएं पैदा हुई हैं। जेफरीज इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है, “हमें रिस्क-रिवॉर्ड आकर्षक लगता है। हमारा ₹1695 का प्राइस टारगे) कंपनी का वैल्यूएशन 28 सितंबर (अनुमानित) के हिसाब से 20x EV/EBITDA पर करता है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN