Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Moneyview के शेयरों की कीमतों में आज फिर से तेजी देखने को मिली है
- कंपनी के शेयरों का दाम 7 दिन में 93% चढ़ चुका है
- पिछले महीने ही इस कंपनी का आईपीओ आया था
IPO Updates: पिछले दिनों एक कंपनी का आईपीओ आया था। जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आज सोमवार को जब शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है तब यह स्टॉक को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। हम बात कर रहे हैं Moneyview की। बता दें, आईपीओ के प्राइस बैंड की तुलना में यह स्टॉक 93% चढ़ चुका है। यह तेजी स्टॉक ने 7 दिन के अंदर हासिल की है।
कीमत अब भी 100 रुपये से कम
एनएसई में कंपनी के शेयर आज करीब 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 65.47 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी का जब आईपीओ आया था तब इसका प्राइस बैंड 34 रुपये था। एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग 1 अक्टूबर को 55 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी। जोकि इश्यू प्राइस से 62 प्रतिशत अधिक है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 1100 करोड़ रुपये से अधिक का है।
सोमवार का इंट्रा-डे हाई लिस्टिंग के 55 रुपये की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
102 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ
इस आईपीओ का साइज 1092 करोड़ रुपये था। कंपनी के आईपीओ को 102 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 24 से 28 सितंबर तक खुला हुआ था। आईपीओ में 750 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर थे। वहीं, मौजूदा निवेशकों ने 10.05 करोड़ शेयर जारी किए थे। जोकि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 342 करोड़ रुपये बैठता है।
पुनीत अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने 1.35-1.35 करोड़ शेयर बेचे थे। दोनों कंपनी के प्रमोटर हैं। इसके एसेल, टाइगर ग्लोबल और Ribbit Capital ने शेयरों की बिक्री की थी।
आईपीओ से जुटाए पैसों को कहां लगा रही है कंपनी
325 करोड़ रुपये कंपनी डिफॉल्ट लॉस गारंटी के अंतर्गत आने वाले लोन डिसबर्सल में उपयोग करेगी। इसके अलावा 250 करोड़ रुपये का उपयोग WFPL में किया जाएगा। इसके अलावा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए 111.72 करोड़ रुपये का उपयोग होगा। वहीं, इश्यू का खर्च 90.96 रुपये भी यहीं से जुटाए पैसों में एडजस्ट किया जाएगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




