Home LIFESTYLE NEWS HINDI 10 मिनट में तैयार होगा मुंह में घुलने वाला मिल्क केक, शेफ...

10 मिनट में तैयार होगा मुंह में घुलने वाला मिल्क केक, शेफ भरत ने बताई इंस्टेंट रेसिपी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मीठा पसंद करने वाले लोगों को मिल्क केक खाना काफी पसंद होता है और रोजाना बाजार वाला खाया नहीं जा सकता है। ऐसे में शेफ भरत ने मिल्क केक की इंस्टेंट रेसिपी शेयर की है, जिसे आप एक बार जरूर ट्राई करें।

मिल्क केक ऐसी मिठाई है, जिसे शायद ही कोई खाना पसंद नहीं करता होगा। स्वीट क्रेविंग्स के लिए मिल्क केक खाना हर कोई पसंद भी करता है। अब रोजाना बाजार वाले मिल्क को खरीदना और खाना पॉसिबल नहीं है, तो क्यों ना आप इसे घर पर बना लें। घर पर मिल्क केक बनाने पर आप अपने हिसाब से चीनी कम या ज्यादा रख सकते हैं या फिर शुगर फ्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप कहेंगे कि मिल्क केक बनाने में घंटों कौन बर्बाद करेगा लेकिन हम आपके लिए 10 मिनट में मिल्क केक तैयार होने वाली रेसिपी लेकर आए हैं। शेफ भेरत ने परफेक्ट मिल्क केक बनाने की सिंपल रेसिपी शेयर की है, जो वाकई में काफी आसान है।

मिल्क केक को बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स-

2 कप मिल्क पाउडर (200 ग्राम)

500 मिली फुल क्रीम दूध

½ कप चीनी

1 नींबू का रस

2 बड़े चम्मच देसी घी

बादाम और पिस्ता गार्निशिंग के लिए

मिल्क केक बनाने का सिंपल तरीका-

शेफ भरत ने बिना बाजार की चीजों का इस्तेमाल किए मिल्क केक की रेसिपी बताई है। उन्होंने कंडेंस्ड मिल्क भी खुद ही तैयार करना बताया है। अगर आपके घर में मीठे के शौकीन हैं, तो एक बार इस रेसिपी को ट्राई करें। चलिए आपको स्टेप्स में रेसिपी बताते हैं।

1. सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क बनाना होगा। इसके लिए आपको 2 कप मिल्क पाउडर लेना है और आधा किलो दूध का पैकेट लेना है। इसमें से आधा यानी 250 एमएल कच्चा दूध आपको पाउडर में मिलाना है। फिर इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा कंडेंस्ड मिल्क बनाकर तैयार करना है।

2. मिल्क केक को रखने के लिए भी तैयारी पहले से ही कर लें। इसके लिए आपको टीन कंटेनर लेना है और उसमें नीचे की ओर घी या मक्खन लगा दें। अब बटर पेपर को बिछाएं और पिस्ता-बादाम को काटकर डाल दें। अगर आप ड्राई फ्रूट्स नहीं डालना चाहते हैं, तो स्किप कर सकते हैं।

3. अब आपको नॉन-स्टिक कड़ाही लेनी है और उसमें ½ कप चीनी डाल देनी है। इसे मीडियम फ्लेम पर रखें और बिल्कुल भी हिलाना नहीं है। चीनी अपने आप ही पिघलने लगेगी। जब चीनी लगभग पिघल जाए तब आप इसे कलछी की मदद से चलाएं। ऐसा करने से चीनी पूरी तरह से घोल की तरह बन जाएगी।

4. फिर आपकी चीनी पकती रहेगी और बचा हुआ आधा कच्चा दूध इसमें आपको थोड़ा-थोड़ा करके डालना है। एकसाथ डालने की गलती न करें। थोड़ा डालते हुए लगातार चलाते रहें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और हाई फ्लेम पर पकाते रहें।

5. दानेदार मिल्क केक बनाना है, तो अब आपको इसमें डालना है 1 नींबू का रस। नींबू का रस भी थोड़ा-थोड़ा करके डालें, एक साथ डालने पर दूध ज्यादा फट जाएगा और टेस्ट बिगड़ जाएगा। थोड़ा डालने पर दानेदार मिल्क केक मिलेगा। इस मिल्क केक को सॉफ्ट बनाने के लिए में 2 चम्मच घी मिलाएं और फिर लगातार चलाते रहें।

6. अब बारी आएगी आपके तैयार किए हुए कंडेंस्ड मिल्क की। इस मिल्क को डालने के बाद लगातार चलाते रहें, वरना ये किनारों पर चिपकने लगेगा। फिर आप देखेंगे कि मिल्क केक का टेक्सचर एकदम सॉफ्ट और आटे की तरह गूंथा हुआ हो गया है, तब गैस बंद कर दें।

7. मिल्क केक गर्म रहे तभी इसे तैयार रखे टिन के डिब्बे में ट्रांसफर कर दीजिए। फिर 3-4 घंटों के लिए इसे फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चाकू से किनारों को काटें और पलटकर निकाल लें। अगर मिल्क केक ना निकल रहा हो तो नीचे से डिब्बे को हल्का गर्म करें। फिर इसे अलग-अलग शेप में काटकर सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN