Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 130% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
- वहीं, कंपनी का रेवेन्यू और एबिटा भी बढ़ा है
- दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 32 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 13.9 करोड़ रुपये था
Raymond Q2 earnings: रेमंड लिमिटेड ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2026 के नतीजे जारी किए। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 130% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू और एबिटा भी बढ़ा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 32 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 13.9 करोड़ रुपये था। आज कंपनी के शेयर 2.56% चढ़ कर 1,079.10 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि अब कल बुधवार को कारोबार के दौरान शेयर फोकस में रह सकते हैं।
रेमंड के रेवेन्यू में 24% की बढ़ोतरी
रेमंड लिमिटेड का ऑपरेशन से रेवेन्यू जुलाई-सितंबर तिमाही में 24% बढ़कर 655.16 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 527.69 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 683.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह 527.69 करोड़ रुपये थी। कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला है। दूसरी तिमाही में रेमंड का एबिटा 74.4% बढ़कर 75 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 43 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही कंपनी का एबिटा मार्जिन भी बढ़ा है। इस साल दूसरी तिमाही में यह 11.5% रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 8.14% था। एबिटा से कंपनी की कमाई और कारोबार के ऑपरेटिंग प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जाता है।
नतीजों के बाद रेमंड के शेयर में तेजी
रेमंड के शेयर मंगलवार को 2.56% की बढ़त के साथ 1,079.10 रुपये पर बंद हुए। पिछले कारोबारी सेशन में शेयर का भाव 1,052.15 रुपये था। मंगलवार को शेयर बाजार में इसकी शुरुआत 1,055 रुपये पर हुई थी। कारोबार के दौरान कंपनी के करीब 42 हजार शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जिनका कुल टर्नओवर 4.48 करोड़ रुपये रहा। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 7,184 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया।
तीन महीने में 81% चढ़ा रेमंड का शेयर
रेमंड के शेयर ने हाल के महीनों में शानदार तेजी दिखाई है। पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 81% चढ़ा है, जबकि 2026 में अब तक इसमें लगभग 153% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है हालांकि, शेयर में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। कंपनी के शेयर का एक साल का बीटा 1.38 है, जो बाजार के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव का संकेत देता है।
शेयर के टेक्निकल संकेत
रेमंड के शेयर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 46 पर है। टेक्निकल चार्ट के हिसाब से यह संकेत देता है कि शेयर फिलहाल न तो ओवरबॉट स्थिति में है और न ही ओवरसोल्ड स्थिति में। शेयर अपने 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन और 30 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, यह 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर है।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




