Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/kishore_kumar_1748236658363_1780303294526_82f98c11-7f97-4e5e-bffb-b28d2d8389da.jpg

ये कहना गलत नहीं कि उनके हर गाने से कोई न कोई मजेदार किस्सा जुड़ा है। आज हम आपको उनका एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें किशोर कुमार ने एक-दो नहीं बल्कि 21 बार अपनी आवाज बदली। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना, लेकिन यकीन मानिए आपने इस गाने को जरूर सुना होगा।

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि किशोर कुमार एक वर्सटाइल एक्टर थे। अपने करियर में किशोर कुमार ने कई शानदार फिल्मों के साथ कई आईकॉनिक गाने दिए हैं। किशोर कुमार को लेकर इंडस्ट्री में न जानें कितने किस्से भरे पड़े हैं। ये कहना गलत नहीं कि उनके हर गाने से कोई न कोई मजेदार किस्सा जुड़ा है। आज हम आपको उनका एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें किशोर कुमार ने एक-दो नहीं बल्कि 21 बार अपनी आवाज बदली। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना, लेकिन यकीन मानिए आपने इस गाने को जरूर सुना होगा।

ये है वो गाना

किशोर कुमार के हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसमें उन्होंने न सिर्फ आवाज बल्कि हर आवाज के साथ अपना गेटअप भी उसी हिसाब से करने की पूरी कोशिश की है। हम बात कर रहे हैं साल 1956 में आई फिल्म ‘परिवार’ का फेमस गाना “कुवे में कूद के मर जाना, यार तुम शादी मत करना” है। इस मजेदार गाने को संगीतकार सलिल चौधरी ने कंपोज किया था। इस आइकॉनिक ट्रैक में, किशोर कुमार ने मेल और फीमेल, के आलावा 21 अलग-अलग वैरिएशन दिए थे।

कभी बच्चे तो कभी बूढ़े की निकाली आवाज

इस 8 मिनट से ज्यादा के गाने “कुवे में कूद के मर जाना, यार तुम शादी मत करना” में किशोर कुमार ने अलग-अलग किरदारों और भावनाओं को दिखाने के लिए अपनी आवाज में 21 बार (या उससे अधिक) बार बदलाव किए थे। शैलेंद्र द्वारा लिखे गए इस गाने में किशोर दा ने कभी बच्चे की आवाज, कभी बूढ़े की आवाज, तो कभी रोने और गिड़गिड़ाने जैसी कई हास्यपूर्ण आवाजों का इस्तेमाल करके संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। बता दें कि यह गाना किशोर कुमार की बेहतरीन गायकी और वॉयस मॉड्यूलेशन (Voice Modulation) का एक शानदार नमूना है।

‘परिवार’ फिल्म के बारे में

‘परिवार’ फिल्म में एक ज्वाइंट फैमिली दिखाई गई थी, जिसमें चार भाई, उनकी पत्नियां और उनके बच्चे शामिल हैं। ये भी एक ही छत के नीचे रहते हैं। उनमें से कोई भाई एक वकील, एक डॉक्टर और दूसरे व्यवसायी हैं। वे एक खुशहाल परिवार हैं, जो रहते हैं और एक-दूसरे के सुख-दुख साझा करते हैं। फिर एक दिन, एक गिलास दूध को लेकर बहस शुरू हो जाती है और पूरा परिवार अस्त-व्यस्त हो जाता है। फिल्म में किशोर कुमार के अलावा दुर्गा खोटे, सज्जन लाल पुरोहित, सुलोचना लाटकर, ऊषा किरण जैसे दिग्गज कलाकार लीड रोल में थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN