Home - 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, सूरज की रौशनी में चमकने वाली स्क्रीन के...

200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, सूरज की रौशनी में चमकने वाली स्क्रीन के साथ आया Motorola का रफ-टफ फोन, गिरने की टेंशन खत्म

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हो गया है। फोन में 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। जानें कीमत और फीचर्स।

स्मार्टफोन बाजार में Motorola ने अपना पहला 200MP कैमरे वाला फोन उतार दिया है। कंपनी ने Motorola Edge 70 Plus को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP रियर कैमरा है। इसके अलावा इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है। इसके साथ ही फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने सितंबर 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Motorola Edge 70 Plus की कीमत और कहां से खरीदें

Motorola Edge 70 Plus के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €599.99 (लगभग 65,913 रुपए) रखी गई है। GizmoChina के मुताबिक इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और शिपमेंट 23 सितंबर से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कुछ बाजारों में moto watch fit और moto tag 2 का फ्री में दिया जा रहा है।

यह फोन Gray Lilac, Mountain View और Milky Blue जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है। इसके अलावा यह MIL-STD-810H durability के साथ आता है। Gorilla Glass 7i स्क्रीन की सुरक्षा करता है।

Motorola Edge 70 Plus में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

डिस्प्ले: Motorola Edge 70 Plus में 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है और स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की एक और बड़ी खासियत इसकी 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा डिस्प्ले HDR10+, 10-बिट कलर, 100% DCI-P3 कवरेज और Pantone Validated Colors सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 Plus में 200MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, All Pixel Focus और Ultra Pixel Technology का सपोर्ट मिलता है। Motorola के मुताबिक कैमरा 10x Super Zoom और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। रियर कैमरा सेटअप में 2MP का मैक्रो कैमरा और एक डेडिकेटेड लाइट सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का कहना है कि इसमें AI बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है, जो स्किन टोन और एक्सप्रेशन को बेहतर तरीके से कैप्चर करने में मदद करता है। फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।

बैटरी: बैटरी इस फोन की दूसरी बड़ी खासियत है। Motorola Edge 70 Plus में 6500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक चार्ज में 42 घंटे तक कॉलिंग, 34 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 23 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में सक्षम हो सकता है। फोन में 45W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Plus में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। साथ ही microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है।

Android अपडेट: सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 पर चलता है। Motorola ने इस फोन के लिए सितंबर 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN