Source :- LIVE HINDUSTAN
Home remedy for Dark Circle: आंखों के नीचे काले घेर और झुर्रियां उम्र से पहले ही दिखने लगी हैं या फिर आप 30 की हो चुकी। एक चम्मच दूध में इस एक चीज को घिसकर लगाने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।
30 के बाद लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। नतीजा लोग अपनी स्किन की केयर करना बंद कर देते हैं और मात्र पांच से दस साल बाद ही आंखों के नीचे गहरे काले घेरे और स्किन में रिंकल्स दिखना शुरू हो जाते हैं। अब एक बार जब डार्क सर्कल, अंडर आई बैग्स बनना स्टार्ट हो जाते हैं तो उन्हें दूर करना काफी मुश्किल होता है और काफी सारे डेडिकेशन के बाद ही ये खत्म होते हैं। लेकिन आप अगर थोड़ी सी मेहनत आज से ही शुरू कर देंगी तो आंखों के नीचे होने वाली डार्क सर्कल और रिंकल्स जैसी समस्या पैदा नहीं होंगी और आपका फेस भी एजलेस दिखेगा।
आंखों के नीचे झुर्रियों से दिखती है एजिंग
दरअसल, आंखों के नीचे की स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट होती है और यहां पर ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते है। जिसकी वजह से आंखों के आसपास की स्किन की इलास्टिसिटी जल्दी खत्म होती है और झुर्रियां, स्किन में लूजपन सबसे पहले यहीं दिखना स्टार्ट होता है। जिससे चेहरा भी जल्दी बूढ़ा दिखने लगता है। लेकिन किचन में रखी मात्र दो चीजों को अगर लगा लिया तो ये समस्या जल्दी होंगी नहीं और आप लंबे टाइम तक यंग नजर आएंगी।
डार्क सर्कल और झुर्रियों का दुश्मन है ये पैक
हर किसी के किचन में दूध और बादाम मिल ही जाएंगे। तो बस मात्र एक चम्मच दूध को लेकर उसमे एक बादाम को पानी में भिगोकर सॉफ्ट कर लें और फिर घिस लें या बगैर भिगोए ही पत्थर पर दूध डालकर घिस कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को किसी चम्मच में रख लें और आंखों के आसपास के एरिया पर लगाना शुरू करें। सबसे खास बात कि मात्र एक बादाम और एक चम्मच दूध से आप इतना ढेर सारा पेस्ट बना लेंगी ये लगभग दो दिन तक काम आएगा। तो आपको बहुत ज्यादा बादाम या दूध का खर्च करने की जरूरत नही है। बस थोड़ी सी चीजों में आपका कमाल का एंटी एजिंग पैक बनकर तैयार हो जाएगा। 10-20 मिनट रखने के बाद इसे धोकर साफ कर लें।
दरअसल, बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है। जिससे दूध में मिलाकर लगाने से स्किन को नरिश्मेंट मिलता है। और, आंखों के आसपास की स्किन मजबूत होती है और वो लूजपन भी जल्दी नहीं दिखता।
तो आज से ही ये खास होममेड फार्मूला अप्लाई करें और अपने फेस को अर्ली एजिंग से बचाएं।
लगाएं बादाम का तेल
अगर आप पूरे चेहरे पर कसावट लाना चाहती हैं तो कच्चे दूध में कुछ बूंदें बादाम के तेल की डालकर मिक्स कर लें और इसे पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। 20 मिनट बाद पानी से क्लीन कर लें। इससे चेहरे पर टाइटनेस आएगी और ग्लो बना रहेगा। स्किन को टाइट रखने का देसी और सस्ता फार्मूला है, जिसे ट्राई करें तो फर्क दिखेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





