Source :- LIVE HINDUSTAN
Asus Zenbook 14 (2026) को कंपनी ने भारत में अपने नए लैपटॉप के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें 14 इंच की OLED स्क्रीन है और इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में यह 33 घंटे तक चलती है। देखें अलग-अलग मॉडल की कीमत
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Asus Zenbook 14 (2026) Launched in India: आसुस ने भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप के तौर पर आसुस जेनबुक 14 को लॉन्च किया है। जैसा की नाम से समझ आता है इसमें 14 इंच की OLED स्क्रीन है, जो 3K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी ने इसे इंटेल कोर अल्ट्रा, एएमडी राइजेन एआई और स्नैपड्रैगन एक्स प्रोसेसर वाले अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। दावा है कि इसका एनपीयू परफॉर्मेंस 50 TOPS तक है। आसुस का कहना है कि जेनबुक 14 की 70Wh बैटरी एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक चल सकती है। लैपटॉप के साथ, कंपनी ने जेनमाउस MD202 भी पेश किया है। कितनी है अलग-अलरग मॉडल की कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…
Asus Zenbook 14 (2026) की भारत में शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपये है।
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
भारत में आसुस जेनबुक 14 की कीमत 1,36,990 रुपये से शुरू होती है। यह इंटेल, एएमडी और क्वालकॉम प्रोसेसर वाले तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। टॉप-एंड इंटेल कोर अल्ट्रा 9 वेरिएंट की कीमत 1,67,990 रुपये है, जबकि एएमडी राइजेन एआई 7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की कीमत 1,56,990 रुपये है। वहीं, भारत में आसुस जेनमाउस MD202 की कीमत 6,999 रुपये तय की गई है।
आसुस जेनबुक 14 को पूरे देश में आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, आसुस ई-शॉप, अमेजन, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, ग्राहक इन पर मिल रहे फाइनेंसिंग ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसमें नो-कॉस्ट ईएमआई और लो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन शामिल हैं।
Asus Zenbook 14 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स
आसुस जेनबुक 14 (UX3480AA) में 14-इंच की 3K रिजॉल्यूशन (2880×1800 पिक्सेल) आसुस ल्यूमिना OLED टचस्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1,100 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज है। इस बीच, AMD-संचालित UX3480KA में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और स्टाइलस सपोर्ट के साथ 14-इंच फुल-एचडी प्लस (1920×1200 पिक्सेल) OLED टचस्क्रीन है। अंत में, स्नैपड्रैगन-संचालित UX3480QA में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 14-इंच फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो, जेनबुक 14 तीन प्रोसेसर ऑप्शन्स के साथ आता है। टॉप-एंड UX3480AA कॉन्फिगरेशन में इंटेल कोर अल्ट्रा 9 386H प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 16 कोर और 16 थ्रेड्स हैं। UX3480KA वेरिएंट में AMD राइजेन AI 7 345 प्रोसेसर है, जिसमें 6 कोर और 12 थ्रेड्स हैं, जबकि एंट्री-लेवल UX3480QA मॉडल में स्नैपड्रैगन X X1-26-100 चिपसेट है, जिसमें 8 कोर और 8 थ्रेड्स हैं। आसुस का दावा है कि इंटेल और AMD कॉन्फिगरेशन में 50 TOPS तक की एनपीयू परफॉर्मेंस मिलती है, जबकि स्नैपड्रैगन वैरिएंट में 45 TOPS तक की परफॉर्मेंस मिलती है। आसुस जेनबुक 14 के तीनों वेरिएंट विंडोज 11 होम पर चलते हैं। इनमें 16GB की ऑनबोर्ड LPDDR5X रैम और 512GB की M.2 NVMe PCIe 4.0 एसएसडी दी गई है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो, इंटेल और एएमडी (AMD) मॉडल पर वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.4 शामिल हैं, जबकि स्नैपड्रैगन वेरिएंट ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करता है। इंटेल मॉडल में एक यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-A पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-C पोर्ट, एक थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। एएमडी वेरिएंट में एक यूएसबी टाइप-A पोर्ट, यूएसबी 4.0 टाइप-C, यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-C, एचडीएमआई 2.1 और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलता है। स्नैपड्रैगन मॉडल में एक यूएसबी टाइप-A पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-C पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
बैटरी लाइफ की बात करें तो, कंपनी दावा कर रही है कि आसुस जेनबुक 14 एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक चल सकता है। इंटेल कॉन्फिगरेशन वाले मॉडल में 70Wh की बैटरी है, जबकि AMD मॉडल में 50Wh की बैटरी दी गई है। यह लैपटॉप यूएसबी टाइप-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसके साथ 68W का एडाप्टर आता है।
Amazon पर मिल रहे ASUS के इन लैपटॉप्स पर भी विचार किया जा सकता है
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




