Home LIFESTYLE NEWS HINDI 4 चीजों को मिलाकर बनाएं फेस पैक, चेहरे से थकान होगी दूर...

4 चीजों को मिलाकर बनाएं फेस पैक, चेहरे से थकान होगी दूर और दिखेगा फ्रेश

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बारिश के मौसम में अगर आपकी स्किन डल और थकी हुई दिखती है तो आप घर के बने फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू करें। यहां जानिए 4 नेचुरल चीजों को मिलाकर घर पर कैसे बनाएं फेस पैक।

बारिश के मौसम में अगर आपका चेहरा बहुत ज्यादा थका हुआ या फिर डल दिख रहा है तो आपको घर पर बने चंदन और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। ये फेस पैक आपके चेहरे को तुरंत फ्रेश बनाने में मदद कर सकता है। अगर आपके पास रोजाना स्किन केयर करने के लिए समय नहीं होता है तो आप मिनटों में बनने वाले इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगा सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं-

फ्रेश स्किन के लिए फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए

-1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर

-1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी

-आधा छोटा चम्मच कॉफी पाउडर

-1–2 छोटे चम्मच दही

फ्रेश स्किन के लिए फेस पैक कैसे बनाएं

इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले ड्राई चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन पर दही से नुकसान होता है तो आप पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे इस्तेमाल करें

फ्रेश स्किन पाने के लिए इस फेस पैक को साफ चेहरे पर लगाएं। इस पैक की बराबर परत लगाएं और आंखों के आस-पास न लगाएं। इसे 10–15 मिनट तक लगा रहने दें। साफ पानी से पैक को धो लें और इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। ध्यान रखें कि इस पैक को बहुत ज्यादा सूखने न दें। आप अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर इसे क्यों पसंद करती हैं

-एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हटाने में मदद करता है।

-त्वचा को ताजा और साफ महसूस कराता है।

-चमकदार और निखरा हुआ लुक मिलता है।

-त्वचा को मुलायम बनाने के लिए हल्के से एक्सफोलिएट करता है।

-दही त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

-कॉफी हल्के से एक्सफोलिएट करती है और बेजान त्वचा को तुरंत ताजा लुक दे सकती है।

-चंदन सुकून और शांति का एहसास देता है।

-मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल सोखने और त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN