Source :- LIVE HINDUSTAN
Multibagger Stocks: भारतीय कंपनियां एआई को लेकर काफी संजीदा हैं। इन कंपनियों की तरफ से मोटा निवेश भी किया जा रहा है। निवेशक भी इन कंपनियों के शेयरों पर नजर बनाए हुए हैं। वेदांता ग्रुप के मालिकाना हक वाली कंपनी Sterlite Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में इस समय तूफानी तेजी देखने को मिली है। मात्र 43 कारोबारी दिन में इस कंपनी के शेयरों का भाव 270 प्रतिशत बढ़ चुका है। इस दौरान एआई कंपनी के शेयरों का दाम 651 रुपये (4 जून 2026) के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, 30 मार्च 2026 को Sterlite Technologies Ltd के शेयरों का दाम महज 176 रुपये था।
कंपनी को पिछले महीने अमेरिकी की कंपनी हाइपरस्केलर से 1.1 बिलियन डॉलर मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
43 दिन में 20 बार लगा अपर सर्किट
मल्टीबैगर स्टॉक में पिछले 43 कारोबारी दिन में 20 बार 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। वहीं, 6 ऐसे दिन है जब कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट भी लगा है। यह कैलेंडर ईयर कंपनी के शेयरों के लिए काफी शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 535 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
आज कंपनी के शेयरों में लगा है लोअर सर्किट
आज शुक्रवार 5 जून को इस कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। बीएसई में Sterlite Technologies Ltd के शेयर गिरावट के साथ 649 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन कंपनी के शेयरों का भाव 684.45 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया है।
पिछले एक साल में कैसा रहा प्रदर्शन?
6 महीने में मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों की कीमतों में 525 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 724 प्रतिशत का लाभ मिला है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.53 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 684.45 रुपये है। और 52 वीक लो लेवल 73.51 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक आज बना हुआ है।
पिछले तीन साल से Sterlite Technologies Ltd के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 458 प्रतिशत का फायदा हुआ है। वहीं, 5 साल में कंपनी ने क्रमशः 214 प्रतिशत और 10 साल में 986 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी में किसका कितना हिस्सा?
इस कंपनी में वेंदाता ग्रुप का मालिकाना हक है। ग्रुप की कंपनी ट्विन स्टार ओवरसीज के पास 42.90 प्रतिशत हिस्सा है। इसके अलावा मार्च तिमाही तक वेदांता लिमिटेड के पास 0.98 प्रतिशत हिस्सा था। कई म्यूचुअल फंड्स की भी कंपनी में हिस्सेदारी है। एलआईसी के पास कंपनी का 1.17 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







