Home BUSINESS NEWS HINDI 5 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, अब तीन गुना से ज्यादा...

5 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, अब तीन गुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, नई ऊंचाई पर पहुंचे शेयर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है। ब्यूटी बिजनेस में मजबूत ग्रोथ और फैशन सेल्स में तेज उछाल की वजह से नायका के मुनाफे में यह तेज उछाल आया है। नायका अपने शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 62 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

243% बढ़ा है नायका का मुनाफा
नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 243 पर्सेंट बढ़कर 80.01 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 23.32 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला नायका का रेवेन्यू 29 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 2782 करोड़ रुपये रहा है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज के एनालिस्ट्स का कहना है कि ब्यूटी और फैशन दोनों सेगमेंट्स की लगातार मजबूती प्रॉफिटैबिलिटी को सपोर्ट करना चाहिए।

5 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नायका की कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2022 में अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर बांटे। नायका के शेयर मंगलवार को BSE में 344.80 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 98,746.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

133% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
नायका की कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर पिछले 3 साल में 133 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 4 अगस्त 2023 को 147.65 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 अगस्त 2026 को 344.80 रुपये पर बंद हुए हैं। नायका के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 73 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में 62 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 344.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 200.25 रुपये है। नायका (Nykaa) हुडा ब्यूटी, शार्लट टिलबरी, एस्टी लॉडर,MAC, लॉरियल, मेबेलिन और द ऑर्डिनरी समेत कई ब्रांड्स के ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रॉडक्ट्स बेचती है। इसके अलावा, कंपनी खुद के ब्रांड्स जैसे नायका कॉस्मेटिक्स, Kay ब्यूटी और Dot & Key भी बेचती है।

(रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN