Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Titan Biotech के शेयर आज एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे
- कंपनी ने बोनस शेयर के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया था वो आज है
- कंंपनी के शेयरों की कीमतों में इस साल 98 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
Bonus share news: आज शुक्रवार 23 अक्टूबर को टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने निवेशकों के लिए 4 पर 1 शेयर बोनस देने का ऐलान किया था। जिसके लिए आज यानी शुक्रवार का दिन रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, गुरुवार को कंपनी के शेयर 417.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। आज शुक्रवार को एक्स-बोनस डेट होने की वजह से स्टॉक बीएसई में 335.35 रुपये के एडजस्टेड प्राइस पर खुला है। कंपनी के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली है।
योग्य निवेशकों को मिलेंगे 4 पर 1 शेयर फ्री (Titan Biotech bonus share record date)
टाइटन बायोटेक लिमिटेड ने दी जानकारी में कहा था कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 4 शेयरों पर एक शेयर निवेशकों को बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी आज यानी 23 अक्टूबर की तारीख को पहले ही रिकॉर्ड डेट घोषित किया हुआ है। बता दें, जिन निवेशकों के पास कल यानी गुरुवार तक कम से कम 4 शेयर रहे होगे उन्हें ही बोनस शेयर मिलेगा। आज शेयर खरीदने पर बोनस शेयर का फायदा नहीं होगा।
2026 में 98 प्रतिशत का रिटर्न (Titan Biotech Share performance)
पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों का दाम 6 प्रतिशत बढ़ा है। 2026 में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 98 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।
दो साल में कंपनी ने निवेशकों को शेयर बाजार में 126 प्रतिशत और तीन साल में 487 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीते 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को इस स्टॉक ने 590 प्रतिशत का फायदा पहुंचाया है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4754 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
इसी साल हुआ है शेयरों का बंटवारा
टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा इसी साल हो गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था। कंपनी ने अपने शेयरों को 5 हिस्सों में बांट दिया था।
2026 में कंपनी सितंबर के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




