Home rss business hindi 5 रुपये से कम था शेयर का दाम, 1 लाख रुपये के...

5 रुपये से कम था शेयर का दाम, 1 लाख रुपये के बना दिए 60 लाख रुपये, कंडोम बनाती है कंपनी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने 5 साल में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 5 साल में कंपनी के शेयरों ने 1 लाख रुपये के निवेश को 60 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर इस अवधि में 5971 पर्सेंट उछल गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड ने 3 बार बोनस शेयर दिए हैं और एक बार अपने शेयर का बंटवारा भी किया है। बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के प्राइस एडजस्टमेंट के आधार पर क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 5 साल पहले 5 रुपये से कम पर कारोबार कर रहे थे।

1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 60 लाख रुपये से ज्यादा
क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 17 सितंबर 2021 को 4.61 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 सितंबर 2026 को BSE में 279.15 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 17 सितंबर 2021 को क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 60.55 लाख रुपये होती। हमने अपने इस कैलकुलेशन में क्यूपिड लिमिटेड की तरफ से दिए गए डिविडेंड, बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट को शामिल नहीं किया है।

3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2018 में अपने निवेशकों को 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। क्यूपिड लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर मार्च 2026 में 4:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए हैं।

10 टुकड़ों में शेयर भी बांट चुकी ही कंपनी
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। क्यूपिड लिमिटेड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है।

एक साल में 571% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर एक साल में 571 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 17 सितंबर 2025 को 41.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 सितंबर 2026 को 279.15 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 253 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 166 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN