Home rss business hindi 52 वीक लो पर राधाकिशन दमानी की कंपनी का स्टॉक, ब्रोकरेज का...

52 वीक लो पर राधाकिशन दमानी की कंपनी का स्टॉक, ब्रोकरेज का भी बिगड़ा मूड

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का मुनाफा सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 742.98 करोड़ रुपये हो गया
  • इस बीच, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 3362 रुपये के निचले स्तर तक आ गए

पस्त पड़े बाजार में डीमार्ट की पैरेंट कंपनी कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर को भी बेचने की होड़ है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 3362 रुपये के निचले स्तर तक आ गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। शेयर में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब कंपनी ने हाल ही में तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों को लेकर कुछ ब्रोकरेज की भी निगेटिव राय है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का मुनाफा सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 742.98 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 684.85 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 17.8 प्रतिशत बढ़कर 19,644 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,676.30 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 18.3 प्रतिशत बढ़कर 18,632.70 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 17.73 प्रतिशत बढ़कर 19,657.54 करोड़ रुपये हो गई। एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 16.47 प्रतिशत बढ़कर 38,477.85 करोड़ रुपये रही।

किस ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल और PL कैपिटल ने शेयर पर सतर्क रुख अपनाया है। एलारा ने कंपनी के वित्त वर्ष 2028 और 2029 के लिए प्रति शेयर आय (EPS) के अनुमान में 4–5 फीसदी की कटौती की है और टारगेट प्राइस 4,700 रुपये से घटाकर 4,200 रुपये कर दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में 18 नए स्टोर खोले, जो पूरे साल के 90 स्टोर जोड़ने के अनुमान के अनुरूप है।

दूसरी ओर, PL कैपिटल ने वित्त वर्ष 2027, 2028 और 2029 के EPS अनुमान क्रमशः 4.4 फीसदी, 3.2 फीसदी और 4.4 फीसदी घटाए हैं। ब्रोकरेज ने बढ़ती क्विक-कॉमर्स प्रतिस्पर्धा और कमोडिटी महंगाई का बोझ ग्राहकों पर डालने में सीमित क्षमता का हवाला देते हुए डीमार्ट शेयर की रेटिंग ‘होल्ड’ से घटाकर ‘रेड्यूस’ कर दी है।

राधाकिशन दमानी की है कंपनी

बता दें कि राधाकिशन दमानी और उनका परिवार एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड में प्रमोटर है। कंपनी में इंडिविजुअल राधाकिशन दमानी के पास 14,98,48,238 शेयर या 22.97 फीसदी हिस्सेदारी है। इसकी ब्रांड डीमार्ट का देश के अलग-अलग हिस्सों में रिटेल चेन है। यह महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, NCR, तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान जैसे मार्केट में रोजमर्रा के घरेलू और पर्सनल इस्तेमाल के सामान बेचती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN