Home LIFESTYLE NEWS HINDI Diwali Rangoli Design 2026 LIVE: इस दिवाली घर के आंगन और ऑफिस...

Diwali Rangoli Design 2026 LIVE: इस दिवाली घर के आंगन और ऑफिस में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, यहां देखें तस्वीरें

4
0

Source :- INDIATV NEWS

Diwali Rangoli Design 2026 LIVE: दिवाली खुशियों और प्याज का त्योहार है। इस खास मौके पर लोग घर में दीप जलाते हैं और घर के आंगन और ऑफिस में खूबसूरत रंगोली बनाते हैं। रंगोली बनाने बेहद शुभ भी माना जाता है। रंगोली न केवल घर का सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन घर के आंगन में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। हर साल अलग अलग डिजाइन के रंगोली ट्रेंड में रहते हैं। अगर आप भी दिवाली के बेस्ट रंगोली डिजाइन्स सर्च कर रहे हैं तो यहां से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। 

मां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली

Image Source : INSTAGRAMमां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली

मां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली

माता लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली को उनके आगमन और घर में बरकत का प्रतीक माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर बनाना बेहद शुभ होता है। यदि आपके पास जगह कम है या आप सिंपल डिज़ाइन पसंद करते हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के छोटे-छोटे पैरों के निशान और साथ में एक प्यारा सा कमल का फूल बना सकते हैं। वहीं आपके पास आंगन बड़ा है या आप एक भव्य और आकर्षक रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आप किसी सुंदर तस्वीर या पारंपरिक कलाकृति की तरह बड़ी और विस्तृत रंगोली डिज़ाइन तैयार कर सकते हैं, जो देखने में बेहद मनमोहक लगे।

दीपक और मंडल डिजाइन

Image Source : INSTAGRAMदीपक और मंडल डिजाइन

दीपक और मंडल डिजाइन
इस रंगोली के बीच में भगवान श्री गणेश की सफेद रंग से बनाई गई एक आकर्षक डिजाइन है, जो आपके आंगन या ऑफिस की सुंदरता बढ़ाने का काम कर सकती है। गणेश जी के चारों ओर मोर के पंखों के आकार का एक खूबसूरत घेरा बनाया गया है।

शुभ दीपावली रंगोली डिजाइन

Image Source : INSTAGRAMशुभ दीपावली रंगोली डिजाइन

शुभ दीपावली रंगोली डिजाइन 
दिवाली के मौके पर आप घर के आंगन और ऑफिस में इस तरह का रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। ये देखने में खूबसूरत लगती है और बेहद शुभ भी मानी जाती है। इस रंगोली डिजाइन में शुभ दीपावली लिखी है और बीच में गणेश जी की तस्वीर बनाई गई है।  

SOURCE : INDIATV NEWS