Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/Ddos_1793433877930_8LLn_1793433884898_UlLe_901e8da1-3087-4dfd-9984-38f3346e3abd_X9ZQ.jpgदिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में एक तरफ जहां कॉकरोच जनता पार्टी को जवाब दिया, वहीं दूसरी तरफ सिक्योरिटी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस कॉन्सर्ट को रोकने की बहुत कोशिशें हुईं।
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ का दमदार कॉन्सर्ट हुआ। करीब 70 हजार फैंस की भीड़ से स्टेडियम खचाखच भर गया। बुक माय शो के मुताबिक यह कॉन्सर्ट करीब 6 घंटे तक चला, जिसमें 5 साल और उससे कम उम्र के फैंस को एंट्री की परमिशन थी। दिलजीत दोसांझ के ‘औरा वर्ल्ड टूर’ को दुनिया भर में बहुत क्रेजी रिस्पॉन्स मिलने के बाद इस बार उन्होंने भारत से इसकी शुरुआत की है। कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने फैंस की भीड़ से खचाखच भरे स्टेडियम में कहा कि कुछ लोगो ने यह शो रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह भारत में हैं और अपना AURA टूर करेंगे।
दिलजीत ने पुलिस का किया शुक्रिया
दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट के बीच में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को एक मैसेज भी दिया। पूरे कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस के साथ दिल छू लेने वाले पल शेयर किए। कई फैंस को स्टेज पर बुलाया और उन्हें अपने साथ डांस करने और गाने का मौका दिया। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किया। मालूम हो कि कॉन्सर्ट से पहले सुसाइड बॉम्बिंग की धमकी दी गई थी जिसने सिक्योरिटी को लेकर फिक्र बढ़ा दी थी। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और इवेंट को अच्छी तरह ऑर्गनाइज करने के लिए दिलजीत दोसांझ ने CRPF और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इवेंट को शुक्रिया कहा।
कॉन्सर्ट रोकने की बहुत कोशिशें हुईं…
कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर दिल्ली में आयोजित कि गए शो की अहमियत बताई और कहा कि यह शो ऑर्गनाइज होना बहुत जरूरी था। बहुत से लोग चाहते थे कि यह शो कैंसिल हो जाए। सिंगर ने कहा, “मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि दोसांझवाला इंडिया आ गए हैं। यह हमारा पहला शो था, और इसे रोकने की कई कोशिशें हुईं। लेकिन मैं 20 दिसंबर तक इंडिया में ही हूं। जाने से पहले हम बाकी सभी शो करेंगे।” हालांकि दिलजीत ने यह नहीं बताया कि उनके और उनके शो के खिलाफ कौन लोग थे, लेकिन कॉन्सर्ट में कुछ रुकावटें आईं। सिंगर अगली बार 15 नवंबर को इंदौर में परफॉर्म करेंगे, जिसके टिकट की कीमत 3,500 रुपये से शुरू होगी।
दिलजीत ने CJP की बात का दिया जवाब
अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने जून में NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के बारे में एक सवाल पर अपने जवाब से जुड़े विवाद पर भी बात की। जिसकी अभिजीत दिपके ने आलोचना की थी। भीड़ से बात करते हुए दिलजीत ने कहा, “मैं आप सभी से प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं ब्रो। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप रहने दो। मैं आप सभी का सपोर्ट करता हूं। लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।” उन्होंने कहा, “जिस फिल्म का आप स्टेज पर मजाक उड़ा रहे हैं, जसवंत सिंह खालरा की फिल्म… हमने उस फिल्म के लिए लंबे समय तक लड़ाई लड़ी। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। अगर कोई हमसे नफरत करता है, तो ठीक है।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



