Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार November OTT Release: धमाकेदार होगा ये महीना! OTT पर दस्तक देंगी 26...

November OTT Release: धमाकेदार होगा ये महीना! OTT पर दस्तक देंगी 26 फिल्में और वेब सीरीज

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/Ott_november_1793431387690_lCms_1793431391520_pnRp_b48b96ee-9f15-4389-ad45-817086c8423c_VREt.png

OTT Release This Month: नवंबर का महीना शानदार रहने वाला है। इस पूरे महीने ओटीटी पर 26 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

ओटीटी लवर्स के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है। नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर इस पूरे महीने 26 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में आपको एक्शन से लेकर कॉमेडी और थ्रिलर फिल्मों और सीरीज का मजा मिलेगा। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

1.मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स

रिलीज डेट: 2 नवंबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फिल्म साल 2 जुलाई, 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है। ये एक एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को पियरे कॉफिन और पैट्रिक डेलेज ने डायरेक्ट किया है।

2.मोटू पतलू एंड द मिस्ट्री ऑफ नागमणी

रिलीज डेट: 8 नवंबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एनिमेटेड फिल्म है। ये फिल्म आप हिंदी, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, मराठी और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं।

3. रैबिड्स इनवेजन

रिलीज डेट: 9 नवंबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एनिमेटेड टीवी सीरीज है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है।

4. पुष्पक विमानम

रिलीज डेट: 12 नवंबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तेलुगु कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है। फिल्म को दामोदर ने डायरेक्ट किया है।

5. स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर द डार्क

रिलीज डेट: 13 नवंबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में 6 एपिसोड्स होंगे। सीरीज को रीमा माया ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में शनाया कपूर, दिविक शर्मा और मान्या ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

6. क्वीन

रिलीज डेट: 16 नवंबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हिंदी ड्रामा सीरीज है। सीरीज को मंगेश कंठाले ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। सीरीज में शगुन शर्मा, कर्तव्य यादव, जाकिर हुसैन और श्रुती सेठ जैसे कलाकार नजर आएंगे।

7. मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस

रिलीज डेट: 18 नवंबर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तमिल वर्कप्लेस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। सीरीज को अब्दुल कबीज ने डायरेक्ट किया है।

8. गोलियों की रासलीला राम-लीला

रिलीज डेट: 3 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। फिल्म साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने जा रही है। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए थे।

9. कौरीबुरी: द कर्स्ड टेंपल

रिलीज डेट: 6 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक बंगाली हॉरर थ्रिलर सीरीज है। सीरीज को सायंतन घोष ने डायरेक्ट किया है। नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को आप हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकते हैं।

10. दिलवाली दिवाली

रिलीज डेट: 5 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म को रितेश मेनन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मिहिर आहूजा (अंश सिक्खा), मनोज पाहवा, नीलू कोहली और औरा भटनागर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

11. द रेनमेकर

रिलीज डेट: 1 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है।

12. बाजीराव मस्तानी

रिलीज डेट: 3 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। अब ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। ये एक रोमांटिक पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है।

13. अ डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस

रिलीज डेट: 4 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हॉलीडे ड्रामा फिल्म है। फिल्म डॉग लवर्स के लिए परफेक्ट वॉच होगी।

14. एनेस्थीसिया

रिलीज डेट: 4 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक पोलिश मेडिकल ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी एक प्रतिभाशाली न्यूरोसर्जन की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।

15. वन ईयर टू लिव, बाय अ मैन

रिलीज डेट: 5 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक जापानी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

16. द पेलिकन ब्रीफ

रिलीज डेट: 2 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी लीगल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है।

17. पॉसिबल लव

रिलीज डेट: 6 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक कोरियन रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

18. ब्लैक डव्स सीजन 2

रिलीज डेट: 5 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक स्पाई मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। सीरीज के पहले सीजन की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

19. ऐलन

रिलीज डेट: 12 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक लाइव एक्शन साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को डेली पियर्सन और जेफरी वॉकर ने डायरेक्ट किया है।

20. रॉक ऑन

रिलीज डेट: 11 नवंबर

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक म्यूजिकल ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।

21. जिंगल ऑल द वे

रिलीज डेट: 1 नवंबर

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: साल 1996 में रिलीज हुई फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म अब प्राइम वीडियो पर आने जा रही है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है।

22. ऑल डॉग्स गो टू हेवन

रिलीज डेट: 1 नवंबर

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एनिमेटेड म्यूजिकल फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है। ये फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी।

23. द ग्रेटेस्ट

रिलीज डेट: 4 नवंबर

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी बॉक्सर मुहम्मद अली के जीवन पर आधारित है।

24. मैडेन

रिलीज डेट: 18 नवंबर

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी प्रसिद्ध अमेरिकी फुटबॉल कोच और कमेंटेटर जॉन मैडेन के जीवन पर आधारित है।

25. दे विल किल यू

रिलीज डेट: 20 नवंबर

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एक्शन-हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसको निर्देशन किरिल सोकोलोव ने डायरेक्ट किया है।

26. पारिवारिक मनोरंजन

रिलीज डेट: 13 नवंबर

OTT: सोनी लिव

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक पारिवारिक कॉमेडी और रोमांस वाली फिल्म है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को वरुण वी. शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN