Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Sanjay Gupta Death: टाइगर श्रॉफ को डायरेक्ट करना चाहते थे संजय गुप्ता,...

Sanjay Gupta Death: टाइगर श्रॉफ को डायरेक्ट करना चाहते थे संजय गुप्ता, कांटे 2 बनाने का भी था प्लान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/sanjay_gupta_death_1793429554934_s2Se_1793429558786_SrHT_0dd3666f-e6e0-46aa-8b91-572d0c4dac87_6C63.png

Sanjay Gupta Demise: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कांटे डायरेक्टर संजय गुप्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन पर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने शोक व्यक्त किया है।  

हिंदी सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कांटे और शूटआउट एट वडाला के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर पर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने शोक व्यक्त किया है। तरण आदर्श ने बताया कि कुछ दिन पहले वो डायरेक्टर से मिले थे। वहीं, कमाल आर खान ने बताया कि संजय गुप्ता कांटे 2 बनाना चाहते थे। उन्होंने ये भी कहा कि वो टाइगर श्रॉफ को डायरेक्ट करना चाहते थे।

संजय गुप्ता के निधन पर क्या बोले तरण आदर्श?

तरण आदर्श ने लिखा, “शब्द नहीं मिल रहे हैं…भरोसा नहीं हो रहा है कि संजय गुप्ता नहीं रहे। कुछ दिन पहले उनके घर पर हुई माता की चौकी पर उनसे मुलाकात हुई थी। ये दिल तोड़ने वाला है और मैं प्रोसेस नहीं कर पा रहा हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं… ओम शांति”

किस वजह से हुआ संजय गुप्ता का निधन?

संजय गुप्ता की मौत के कारण की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कल रात संजय गुप्ता अपने बाथरूम में गिर गए थे। आज खबर आई कि उनका निधन हो गया है। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्सोवा पुलिस ने एक ADR (दुर्घटना से हुई मौत की रिपोर्ट) दर्ज की है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है।

अशोक पंडित ने क्या बताया?

प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी संजय गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “ये बहुत हैरान करने वाला और दुखद है। अभी खबर मिली है कि हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता नहीं रहे। उनका निधन सिर में चोट लगने की वजह से हुआ है। एक और टैलेंट बहुत जल्दी चला गया। वो एक शानदार नैरेटर, जिंदादिल इंसान और एक जुनूनी फिल्म निर्माता थे।हमारी इंडस्ट्री के लिए ये एक बहुत बड़ा नुकसान है। हम आपको याद करेंगे मेरे दोस्त।”

कमाल आर खान ने भी डायरेक्टर के निधन पर शोक जाहिर किया है। कमाल आर खान ने लिखा- रेस्ट इन पीस संजय भाई। यकीन नहीं हो रहा है कि आप चले गए हैं। हम लगभग हर दूसरे दिन बॉलीवुड और फिल्मों के बारे में बात करते थे। आप हर चीज को लेकर कितने जागरूक था। आई लव यू संजय और मैं आपको हर दिन याद करूंगा भाई।”

कमाल आर खान ने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि संजय गुप्ता कांटे 2 बनाने का प्लान कर रहे थे। उन्होंने लिखा- डायरेक्टर संजय गुप्ता कांटे 2, शूटआउट एट लोखंडवाला 2, शूटआउट एट दुबई और काबिल 2 बनाने का प्लान कर रहे थे। कल उन्होंने मुझे बताया कि वो टाइगर श्रॉफ को डायरेक्टर करना चाहते हैं। और आज वो नहीं हैं। जीवन इतना ही है। फर्क नहीं पड़ता कि आप हिट हैं या फ्लॉप। आप सब कुछ हैं जब तक आप जिंदा हैं। कहने का मतलब ये है कि ये सब भ्रम है कि मैंने यह कर दिया, मैंने वो कर दिया! किसी ने कुछ नहीं किया! हर कोई इस दुनिया में एक ख्वाब की तरह आता है और चला जाता है! बस जिंदगी की सच्चाई ये ही है!

साल 1994 में डायरेक्टर के तौर पर किया था डेब्यू

संजय गुप्ता ने साल 1994 में अपना डायरेक्शन डेब्यू किया था। डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म आतिश: फील द फायर थी। इस फिल्म में संजय दत्त, आदित्य पंचोली और रवीना टंडन जैसे कलाकार नजर आए थे। संजय गुप्ता अपने एक्स पर भी काफी एक्टिव थे। वो फिल्म इंडस्ट्री और करेंट अफेयर्स से जुड़ी बातें शेयर करते थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN