Home - 7500mAh बैटरी और 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले, आ गया POCO का...

7500mAh बैटरी और 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले, आ गया POCO का नया 4G फोन; कीमत इतनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

POCO C95 Pro 4G स्मार्टफोन को कंपनी ने वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी है और हाई रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी है। फोन 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा भी पैक करता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

POCO तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी ने C-सीरीज में एक नया फोन जोड़ा है, जिसका नाम POCO C95 Pro है। कंपनी ने इसे फिलहाल वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है और यह एक 4G फोन है, जो खासतौर से बैटरी और डिस्प्ले परफॉर्मेंस पर फोकस करता है। इसमें फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी है और हाई रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी फुल चार्ज में 2 दिनों तक चल सकती है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा भी है। चलिए डिटेल में जानते हैं पोको के नए फोन में आखिर क्या-क्या मिलता है।

POCO C95 Pro 4G की अर्ली बर्ड कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 169 डॉलर (लगभग 16,250 रुपये) है।

बैटरी और चार्जिंग

POCO C95 Pro में 7,500mAh की बैटरी है, जो सामान्य इस्तेमाल पर दो दिन से ज्यादा चल सकती है और 91 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है। यह फोन 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करता है, कंपनी का कहना है कि लगभग 35 मिनट के चार्ज में यह पूरे दिन चल सकती है। साथ ही, इसमें रिवर्स-चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। पोको के अनुसार, 1000 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी शुरुआती क्षमता का 80% तक बनाए रखती है।

POCO C95 Pro

डिस्प्ले और मजबूत बॉडी

फोन में 6.9-इंच का पंच-होल डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। इस पैनल को आंखों के कंफर्ट के लिए तीन TÜV राइनलैंड सर्टिफिकेशन मिले हैं और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित है। इसकी बॉडी को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। इसमें गोल कोनों वाला फ्रेम है और पीछे की तरफ मेटल का डेकोरेटिव कैमरा एलिमेंट लगा है।

हार्डवेयर और कैमरे

यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G91 अल्ट्रा प्रोसेसर पर चलता है। सॉफ्टवेयर-बेस्ड मेमोरी एक्सटेंशन के जरिए इसकी मेमोरी कॉन्फिगरेशन कुल 16GB रैम तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का AI डुअल कैमरा सेटअप लगा है। सेल्फी के लिए, इसमें 8 मेगापिक्सेल का सेंसर है।

POCO C95 Pro

कलर्स और कीमत

कंपनी ने नए POCO C95 Pro को तीन कलर्स ब्लू, ब्लैक और ग्रीन में लॉन्च किया है। ग्रीन कलर वाले मॉडल के बैक पर टेक्सचर्ड पॉलीयुरेथेन फिनिश है। कीमत की बात करें तो, 6GB+128GB वेरिएंट के लिए अर्ली बर्ड कीमत 169 डॉलर (लगभग 16,250 रुपये) तय की गई है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट के लिए अर्ली बर्ड कीमत 199 डॉलर (लगभग 19,135 रुपये) तय की गई है।

आप Amazon पर मिल रहे इन POCO फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN