Source :- LIVE HINDUSTAN
एक समय पेनी स्टॉक रहे कालिंद लिमिटेड ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस छोटी कंपनी ने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले 3 साल में 9300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कालिंद लिमिटेड अब अपने इनवेस्टर्स को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। साथ ही, कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा करेगी। कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट (शेयरों का बंटवारा) दोनों की रिकॉर्ड डेट तय कर दी है।
हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दे रही है कंपनी
कालिंद लिमिटेड (Kalind Limited) अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। इसके अलावा, कंपनी अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांट रही है। यानी, कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटेगी। कालिंद लिमिटेड ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट दोनों की ही रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 24 जुलाई 2026 फिक्स की है। कालिंद लिमिटेड कई तरह के प्रॉडक्ट्स की ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस में है।
3 साल में 9351% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
कालिंद लिमिटेड (Kalind Limited) के शेयरों में पिछले 3 साल में 9351 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 14 जुलाई 2023 को 91 पैसे पर थे। कालिंद लिमिटेड के शेयर 7 जुलाई 2026 को BSE में 88.84 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 1082 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 106 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 13.44 रुपये है।
दो साल में कंपनी के शेयरों में 5558% की तेजी
कालिंद लिमिटेड के शेयरों में पिछले दो साल में 5558 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 5 जुलाई 2024 को 1.58 रुपये पर थे। कालिंद लिमिटेड के शेयर 7 जुलाई 2026 को 88.84 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 561 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। BSE के डेटा के मुताबिक, पिछले 10 साल में कालिंद लिमिटेड के शेयरों में 52,158 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 14 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 13.96 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 86.04 पर्सेंट है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




