Source :- LIVE HINDUSTAN
रणवीर इलाहाबादिया ने कई संघर्षों के बाद अपना नाम कमाया और वह लोगों को भी मेहनत कर सफल होने के लिए प्रेरित करते हैं। आज हम आपको उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स बताने जा रहे हैं।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया विवादों के बाद वापिस अपनी लाइफ को सामान्य कर चुके हैं और अपने काम पर लौट चुके हैं। वह अब पॉडकास्ट करते हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं। पॉडकास्ट हो या सोशल मीडिया पोस्ट रणवीर अक्सर ऐसी बातें करते हैं, जो जिंदगी, मेहनत, संघर्ष और सफलता के ईर्द-गिर्द रहती है। उनका मानना है कि जो व्यक्ति सफलता के लिए संघर्ष-मेहनत करता है, कामयाबी उसी के कदम को चूमती है। रणवीर ने ऐसी कई बातें कही हैं, जो लोगों को अपने जीवन में अपनानी और माननी चाहिए। चलिए आपको उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स पढ़ाते हैं।
रणवीर इलाहाबादिया के 5 जीवन मंत्र
1. सफलता कभी आपकी नहीं होती
अगर आप यह मान लेते हैं कि सफलता हासिल करने के बाद वह आपके पास ही रहेगी तो आप गलत हैं। सफलता कभी किसी की होकर नहीं रहती, उसके लिए आपको रोजाना मेहनत करनी होगी। ऐसे समझ लीजिए कि यह किराए पर मिलती है, और इसका किराया हर दिन चुकाना पड़ता है। अगर आप मेहनत करना बंद कर देंगे तो सफलता भी हाथ से चली जाएगी।
2. सच लोगों को नहीं जानना है
अगर आप सफल-असफल होते हैं और आपको औरों की बातों से फर्क पड़ता है, तो आपको बस इतना समझ लेना चाहिए कि लोग वास्तव में सच नहीं चाहते। वे बस लगातार यह आश्वासन चाहते हैं कि वे जिस बात पर विश्वास करते हैं, वही सच है। इसलिए आप अपनी मेहनत करें और सफल हो जाए, बाकि लोगों से मतलब न रखें।
3. मेहनत ही है आपके पास
रणवीर कहते हैं कि आपके हाथ में सिर्फ आपकी मेहनत है और आपकी मेहनत में कभी कमी नहीं आनी चाहिए। अगर आप सफलता की सीढ़ी पर चढ़ना चाहते हैं, तो मेहनत करना कभी न छोड़ो। मेहनत करने से एक दिन फल जरूर मिलेगा, जिसका स्वाद बेहद मीठा होता है।
4. सफल होने के लिए करना पड़ेगा संघर्ष
रणवीर ने एक बार कहा था कि आज किसी व्यक्ति में आप जो भी मजबूती देखते हैं, वह उसके संघर्ष से पैदा हुई है। जिस भी खूबी की आप तारीफ करते हैं, वह उन लड़ाइयों का नतीजा है, जिन्हें उसने अपने भीतर लड़कर जीता है। सफल होने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा और तभी लोग आपकी तारीफ करेंगे।
5. जिंदगी बदल देगा 1 आइडिया
कभी-कभी जिंदगी में कई कोशिशें बेकार लगने लगती हैं लेकिन वह सभी आपको कोई न कोई सीख देती हैं। क्या पता कोई एक कोशिश आपकी जिंदगी बदलने के लिए काफी हो। रणवीर कहते हैं कि 99 आइडिया बेकार हो सकते हैं, लेकिन उनमें से एक आपकी जिंदगी बदल सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




