Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/29/1200x900/padmini_kolhapure_1780058360775_1780058365134_6337b0de-fd2b-4965-9bbf-1ddd8b5ce28e.jpg‘डॉन’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर सीरीज में से एक है। पहले दो भागों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वहीं, फरहान अख्तर की इस फिल्म के तीसरे यानी ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले थे।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद, रणवीर सिंह को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के साथ-साथ आलोचना का भी सामना करना पड़ा। वहीं, अब दूसरी तरफ सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) की वाइस-प्रेसिडेंट और जानी-मानी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने पब्लिकली रणवीर सिंह को सपोर्ट किया है।
आखिर पद्मिनी कोल्हापुरे ने क्या कहा?
दरअसल, CINTAA की वाइस-प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे ने आईएएनएस से बातचीत में रणवीर सिंह के लिए अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा, ‘CINTAA को रणवीर सिंह को अपना मेंबर बनाकर गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ खड़े रहेंगे।’ पद्मिनी ने आगे कहा कि चूंकि इस मामले पर पहले से ही पब्लिकली चर्चा हो रही है, इसलिए वह इस मुद्दे पर ज्यादा कमेंट नहीं करना चाहतीं। हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया कि अगर रणवीर सिंह सपोर्ट मांगते हैं तो एसोसिएशन उनके लिए अवेलेबल है। उन्होंने कहा, ‘हम उनके लिए यहां हैं, उनके साथ हैं। अगर उन्हें कभी हमारी जरूरत पड़ी, तो हम रणवीर सिंह के लिए हैं।’
पूनम ढिल्लों ने इन मामले में किया था रिएक्ट
बता दें कि एक दिन पहले ही, CINTAA प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने भी HTCity से बात करते हुए इस मुद्दे पर रिएक्ट किया था। पूनम ने कहा था, ‘रणवीर सिंह के मेंबर होने के बावजूद CINTAA को कथित तौर पर इस मामले के बारे में नहीं बताया गया था।’ पूनम के मुताबिक, ‘अगर उनसे पहले सलाह ली गई होती तो एसोसिएशन दोनों पार्टियों के बीच बीच-बचाव करने और विवाद पर और रिसर्च करने की कोशिश कर सकता था।’ एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के संबंध में ‘बैनिंग’ शब्द के इस्तेमाल पर भी असहजता जताई।
क्या है ‘डॉन 3’ विवाद?
‘डॉन’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर सीरीज में से एक है। पहले दो भागों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वहीं, फरहान अख्तर की इस फिल्म के तीसरे यानी ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले थे। इस रोल को लेकर रणवीर लंबे समय से चर्चा में थे। लेकिन अब उनके इस प्रोजेक्ट से बाहर निकलने के बाद इंडस्ट्री में दो खेमों में बंटवारा हो गया है. एक तरफ FWICE सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है, तो वहीं CINTAA ने अपने सदस्य रणवीर को पूरा समर्थन दे दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





