Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/Karuppu_1779074534144_1779074539567_5790b682-b40f-41fa-bd32-3db243ddb49b_1780199704717_7e9f5609-aa89-4821-b575-d04022be8a19.jpgसूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। सूर्या ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में ‘करुप्पू’ का नाम भी शामिल हो गाय हैं। ‘करुप्पू’ ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Karuppu Box office Collection Day 16: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ का क्रेज है कि फैंस के बीच में कम होने का नाम ही नहीं रहा है। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। फैंस सूर्या की फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों न इस मूवी के रिलीज का ही किसी ने बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया। ऐसे में सूर्या की ‘करुप्पू’ 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘करुप्पू’ को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। यही नहीं, ये फिल्म सूर्या के लिए भी काफी शानदार साबित हुई है। मूवी में एक्शन मोड में सूर्या काफी शानदार नजर आ रहे हैं। ‘करुप्पू’ ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई कर रही है। वहीं, अब इसके शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
शनिवार को ‘करुप्पू’ ने फिर लगाई दहाड़
सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। सूर्या ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में ‘करुप्पू’ का नाम भी शामिल हो गाय हैं। ‘करुप्पू’ ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ‘करुप्पू’ ने वीकेंड पर जमकर उड़ाया गर्दा। हालांकि, हर दिन फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। ऐसे में अब इसके 16वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘करुप्पू’ ने शनिवार को 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में ‘करुप्पू’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 176.55 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘करुप्पू’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 113.85 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 54.30 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 3.25 करोड़ रुपये |
| डे 16 | 5.15 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 176.55 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
‘करुप्पू’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की ‘दृश्यम’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद ‘करुप्पू’ शानदार कमाई कर रही है।
क्या है ‘करुप्पू’ की कहानी?
सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ की कहानी की बात करें तो ये एक तमिल फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है। सूर्य की ‘करुप्पू’ का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। इसकी कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें भ्रष्ट न्याय प्रणाली और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों का शोषण दिखाया गया है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







