Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/DHURANDHAR_27_03_11_1775407937555_1775407945776_1780555584499_3ee87157-9634-47a3-a07d-88d8f777bd64.png

Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर की धमाकेदार स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का क्रेज है कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, इसके बावजूद इसके क्रेज के आगे नई रिलीज फिल्मों को वो स्पेस नहीं मिल रहा जो मिलना चाहिए। ‘धुरंधर 2’ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी खूब सुर्खियों में रही थी। बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने के बाद अब ‘धुरंधर 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। तो अगर आप थिएटर में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को देखने से चूक गए हैं तो अब घर पर बैठकर इसे एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी प्रीमियर कब, कहां और कितने बजे होगा?

कब, कहां और कितने बजे होगा ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी प्रीमियर

मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का डिजिटल प्रीमियर भी किसी बड़े इवेंट की तरह ही किया है ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Raw & Undekha) का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दो-प्लेटफॉर्म रणनीति के तहत 19 जून को इसे Netflix पर भी रिलीज किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप Netflix यूज करते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

‘धुरंधर’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN