Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/agv_1780672811550_1780672822508_2a6d19a1-1372-433f-91c5-6200da88849f.jpgसैफ अली खान और करीना कपूर ने साथ में एजेंट विनोद में काम किया था। लेकिन फिल्म फ्लॉप रही थी। अब दोनों के को-स्टार रहे ललित परिमू ने इसके लिए दोनों स्टार्स को जिम्मेदार बताया है।
सैफ अली खान और करीना कपूर खान की फिल्म एजेंट विनोद साल 2012 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब सालों बाद फिल्म के एक्टर ललित परिमू ने इस फिल्म के बारे में बात की और मूवी के फ्लॉप होने के लिए सैफ और करीना को जिम्मेदार बताया है।
सैफ और करीना को बताया फिल्म के ना चलने का जिम्मेदार
सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल में ललित से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि क्यों एजेंट विनोद चली नहीं? वह बोले, ‘मुझे लगता है जो मेन वजह है फिल्म के ना चलने की वो है स्टार्स सैफ अली खान और करीना कपूर खान के इंटरफ्रेंस की वजह से। श्रीराम राघवन उस तरह से फिल्म ही नहीं बना पाए जैसा वह बनाना चाहते थे। हर स्टेप पर उन्हें बोला जाता था ऐसा कर दो, वैसा कर दो। बहुत हौच पौच हो गई थी। फिल्म का रनटाइम काफी लंबा हो गया था। राइटिंग और डायरेक्शन टीम वो कर नहीं पाए जो उन्होंने सपना देखा था। बस यही फ्लॉप था।’
डायरेक्टर को उसके विजन के हिसाब से चलना चाहिए
उनका यह भी दावा था कि फिल्म में स्टार्स के स्क्रीनटाइम के हिसाब से बदलाव किए गए। वह बोले, ‘मुझे लगता है फिल्म, एक डायरेक्टर का बेबी है। तो अगर डायरेक्टर का एक विजन है तो आपको उसके हिसाब से चलना चाहिए। डायरेक्टर को भी एक्टर की बात तब सुननी चाहिए जो सही हो, लेकिन जिसका कोई मतलब नहीं उस चीज को इम्पॉर्टेंस नहीं देनी चाहिए इससे फिल्म बर्बाद हो जाती है।’
उनसे जब पूछा गया कि क्या श्रीराम ने इस बारे में आपसे बात की तो एक्टर ने कहा कि फिल्ममेकर ज्यादा नहीं बोलते हैं, लेकिन उनका मानना था कि दखलअंदाजी तो हुई है।
जब डायरेक्टर ने खुद को बताया था फ्लॉप का जिम्मेदार
श्रीराम ने हालांकि कई इंटरव्यू में फिल्म के फ्लॉप पर बात की और खुद को ही ब्लेम किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास रिलीज से पहले पोस्ट प्रोडक्शन के लिए ज्यादा टाइम नहीं बचा था।
बता दें कि एजेंट विनोद में सैफ ने टाइटल वाला किरदार एजेंट का किरदार निभाया था। वहीं करीना कपूर ने आईएसआई एजेंट का किरदार निभाया था।
वैसे सैफ और करीना की बात करें तो दोनों ने साथ में टशन, कुर्बान और एजेंट विनोद में साथ में काम किया था। हालांकि तीनों ही फिल्में फ्लॉप थीं। इनकी साथ में कोई भी मूवी हिट नहीं रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







