Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/kmj_1780857596761_1780857617339_032738bf-03d8-4a2c-9fb1-4273c5148db7.jpgकिशोर कुमार ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। आज हम उनके एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जिसे गाते हुए वह बार-बार इमोशनल हो रहे थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं और कई दिग्गज एक्टर्स के लिए उन्होंने अपनी आवाज भी दी है। अब आज हम आपको एक गाने के बारे में बताते हैं। इस गाने को लेकर किशोर कुमार ने भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हो गई थी। इसके अलावा इस गाने को गाते हुए वह कई बार इमोशनल हो गए थे।
क्यों इमोशनल हो गए थे किशोर कुमार
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है मेरे ये गीत याद रखना। इस गाने में उन्हें अपनी जिंदगी की यादों को लेकर ऐसे कई मोमेंट याद आए कि वह इमोशनल हो गए थे। जब भी वह इस गाने को गाते तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते।
इस गाने को लेकर की थी भविष्यवाणी
इतना ही नहीं किशोर ने इस गाने को लेकर भविष्यवाणी भी की थी कि ये गाना हिट होगा और सच में ऐसा ही हुआ। आज भी इस गाने को लोग काफी सुनते हैं।
गाने बनाने में लगी यह टीम
गाने की बात करें तो इसे विशाल आनंद और सिमि गरेवाल पर फिल्माया है जो फिल्म चलते-चलते का है। लिरिक्स अमित खन्ना ने लिखे थे और म्यूजिक बप्पी लाहिड़ी ने।
बता दें कि इस किशोर कुमार, बप्पी के भांजे लगते थे। इस गाने के लिए बप्पी एक ऐसी धुन बनाना चाहते थे जो सीधे दिल को छू ले।
किशोर कुमार अपने समय के सबसे महंगे सिंगर
किशोर कुमार के बारे में बता दें कि वह 1970-1987 के समय के सबसे महंगे प्लेबैक इंडियन सिंगर थे। किशोर ने अपने करियर में हर तरह के गाने गाए हैं फिर चाहे भजन हो, पार्टी सॉन्ग या फिर सैड सॉन्ग या लव सॉन्ग। उनके गानें हमेशा हिट होते थे।
इन स्टार्स के लिए गाए गानें
किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए 245 गानें, जितेंद्र के लिए 202 गानें, अमिताभ बच्चन के लिए 131 और देव आनंद के लिए 113 गाने गाए हैं। अपने पूरे करियर में किशोर ने टोटल 2678 गाने भी गाए हैं, 110 अलग म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ। वहीं आर डी बर्मव के साथ उन्होंने 563 गाने गाए हैं।
किशोर ना सिर्फ जबरदस्त सिंगर थे बल्कि एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्ट भी। उन्होंने फिल्म हम हैं राही मतवाले फिल्म डायरेक्ट की थी जिसमें किशोर के साथ अनूप कुमार भी थे।
किशोर का निधन
किशोर कुमार का निधन हार्ट अटैक से हुआ था वो भी अपने भाई अशोक कुमार के बर्थडे वाले दिन पर।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





