Home BUSINESS NEWS HINDI PM-Vidyalaxmi Scheme: मोदी सरकार की इस स्कीम से नहीं रुकेगी आपके बच्चों...

PM-Vidyalaxmi Scheme: मोदी सरकार की इस स्कीम से नहीं रुकेगी आपके बच्चों की पढ़ाई, बैंक बिना गारंटी दे रहे लोन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

CUET-UG का रिजल्ट आते ही रामलाल की बिटिया के चेहरे खिल उठे। उसका सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, बीएचयू जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने का था। बिटिया की इस उपलब्धि पर परिवार खुश तो था, लेकिन मायूस भी। परिवार की माली हालत ऐसी नहीं थी कि लड़की को इन यूनिवर्सिटी में पढ़ा सके। तभी रामलाल की नजर CUET-UG के स्कोर कार्ड पर नीचे दिए गए एक बॉक्स में लिखे बोल्ड लेटर पर पड़ी। अब खुश होने के बारी उनकी थी। बेटी को बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना अब सच में पूरा लगने लगा था। बॉक्स में मोदी सरकार की पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के बारे बताया गया था। आइए जानें कि पीएम विद्यालक्ष्मी योजना क्या है? इसमें आवेदन कैसे किया जाता है?

PM-Vidyalaxmi भारत सरकार की एक डिजिटल स्कीम है, जिसके तहत छात्र एक ही पोर्टल से एजुकेशन लोन और ब्याज सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

केंद्र सरकार के पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में करीब 4.99 लाख छात्रों ने एजुकेशन लोन के लिए आवेदन किया, जिनमें से बड़ी संख्या में छात्रों को लोन मंजूर हो चुका है। पोर्टल पर उपलब्ध डैशबोर्ड के अनुसार अब तक ₹59,083 करोड़ से अधिक के एजुकेशन लोन मंजूर किए जा चुके हैं।

4 लाख से ज्यादा छात्रों तक पहुंचा लोन का पैसा

आंकड़ों के मुताबिक 4.06 लाख से अधिक छात्रों को एजुकेशन लोन का वितरण किया जा चुका है और उनके खातों में कुल ₹15,919 करोड़ से ज्यादा राशि पहुंच चुकी है। यह दिखाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए एजुकेशन लोन की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी तेज और आसान हुई है। पोर्टल पर छात्र एक ही आवेदन फॉर्म भरकर कई बैंकों में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ब्याज सब्सिडी से छात्रों को बड़ी राहत

PM-Vidyalaxmi सिर्फ लोन दिलाने तक सीमित नहीं है। योजना के तहत पात्र छात्रों को ब्याज सब्सिडी का भी लाभ मिल रहा है। डैशबोर्ड के अनुसार 4.15 लाख से ज्यादा छात्रों को ब्याज सब्सिडी का फायदा मिला है, जबकि सरकार अब तक ₹892.94 करोड़ की ब्याज सहायता दे चुकी है। इसके अलावा डिजिटल रुपया वॉलेट के जरिए भी सब्सिडी का भुगतान किया जा रहा है।

बिना गारंटी और बिना संपत्ति गिरवी के मिल सकता है लोन

PM-Vidyalaxmi योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गुणवत्ता वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बिना गारंटर और बिना कोलैटरल (संपत्ति गिरवी) के एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाता है। 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर सरकार 75% तक क्रेडिट गारंटी भी देती है, जिससे बैंकों के लिए लोन देना आसान हो जाता है।

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन PM-Vidyalaxmi पोर्टल पर छात्र को अपना अकाउंट बनाना होगा।

स्टेप 2: कॉमन एजुकेशन लोन फॉर्म भरें कोर्स, संस्थान, फीस और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 3: बैंक चुनकर आवेदन करें अपनी जरूरत और पात्रता के अनुसार बैंक का चयन कर लोन आवेदन जमा करें।

लोन मंजूर होने के बाद

  • बैंक आवेदन की स्थिति पोर्टल पर अपडेट करेगा।
  • छात्र अपने डैशबोर्ड पर स्टेटस देख सकेंगे।
  • लोन मंजूर और डिस्बर्स्ड होने के बाद पात्र छात्रों को ब्याज सब्सिडी के लिए सूचना SMS, Email या WhatsApp से मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN