Home मनोरंजन समाचार कीड़े के काटने के बाद हॉस्पिटलाइज हुए राजेश शर्मा, अभी भी खतरे...

कीड़े के काटने के बाद हॉस्पिटलाइज हुए राजेश शर्मा, अभी भी खतरे से बाहर नहीं, ऐसी हो चुकी है हालत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/Rajesh_S_1783519067043_1783519070710_e1fd517d-90b8-43e2-a5c1-54f90b58dc3b.jpg

एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत काफी ज्यादा खराब है और अभी डॉक्टरों का कहना है कि अगर संक्रमण उनके लंग्स तक पहुंचा तो उनकी जान भी जा सकती है। राजेश शर्मा को शूटिंग के दौरान किसी खास किस्म के कीड़े ने काट लिया था।

अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक कीड़े के काटने से एक्टर राजेश शर्मा को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है। एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने राजेश के परिवार की तरफ से एक सोशल मीडिया पोस्ट करके उनका हेल्थ अपडेट जारी किया है। पोस्ट में सुदीपा ने लिखा कि तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर को पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘भूत बंगला’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘भूल भुलैया 3’, ‘क्रू’, ‘लक्ष्मी’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके एक्टर राजेश शर्मा को यह भी जानकारी नहीं है कि उन्हें किसी सांप, मकड़ी या बिच्छू ने काटा है, लेकिन उनकी इस बाइट के बाद तबीयत बिगड़ती चली गई।

बिना मेडिकल हेल्प करते रहे शूटिंग

एक्ट्रेस सुदीपा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में राजेश का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया, “एक्टर राजेश शर्मा को रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास स्टारर फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने काट लिया, शायद किसी जहरीली मकड़ी ने। पैकअप के बाद राजेश घने जंगलों से घिरे एक इलाके में लोकल टेक्नीशियन्स से बातचीत कर रहे थे, तभी उन्हें किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ। तब यह इतना सीरियस नहीं लग रहा था, इसलिए उन्होंने बिना मेडिकल सपोर्ट लिए काम करना जारी रखा।”

कुछ घंटे बाद बिगड़ने लगी तबीयत

पोस्ट में सुदीपा ने बताया कि करीब 6 घंटे बाद राजेश को अपने दाएं पैर में तेज दर्द महसूस होने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। बिगड़ती सेहत के बावजूद उन्होंने कोलकाता वापसी की फ्लाइट पकड़ी और सफर के दौरान उन्हें तेज बुखार हो गया। उन्हें बेचैनी होने लगी और अगले दिन उन्हें ढाकुरिया स्थित मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में भर्ती हुए राजेश को एक दिन से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन उनका तेज बुखार उतर नहीं रहा है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत और दाएं पैर में संक्रमण बढ़ता जा रहा है।

अभी कैसी है राजेश शर्मा की सेहत?

ताजा जानकारी के मुताबिक इनफेक्शन अब उनके पैर की उंगलियों से लेकर घुटने तक फैल गया है। जिस भी जगह पर यह इनफेक्शन पहुंचा है वहां बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। राजेश पर डॉक्टर अविजित भट्टाचार्य और उनकी टीम नजर बनाए हुए है और अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वह खतरे से बाहर हैं। क्योंकि शक यह है कि शायद कॉम्प्लिकेशन्स की वजह से उनकी बॉडी में ब्लड क्लॉट बन गए हैं। जो अगर फेंफड़ों तक पहुंच गए तो यह जानलेवा हो सकता है। यानि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि राजेश खतरे से बाहर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN