Home rss business hindi 449 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, GMP पहुंचा 65 रुपये, आपने भी...

449 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, GMP पहुंचा 65 रुपये, आपने भी लगाया है IPO पर पैसा?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Qualiance International IPO को खरीदने की लूट मची हुई है। इस आईपीओ को आज तीसरे दिन 3.30 मिनट तक के डाटा के अनुसार 449 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका था। आईपीओ ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिससे निवेशकों को बेहतर लिस्टिंग की उम्मीद है। बता दें, रिटेल कैटगरी में आईपीओ को कुल 431.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्यूआईबी में 294.34 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। एनआईआई में आईपीओ 695.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 सितंबर 2026 तक खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 12.81 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कितना है प्राइस बैंड (Qualiance International IPO price band)

इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस 120 रुपये से 127 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 254000 रुपये का दांव लगाना होगा।

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 45.11 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 35.52 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर ही आधारित है। मौजूदा निवेशक आईपीओ में एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

कितना है जीएमपी (Qualiance International IPO GMP Today)

Qualiance International IPO का ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ 65 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 51 प्रतिशत से अधिक के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।

इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को कल यानी 9 सितंबर को शेयल अलॉट किए जाएंगे। वहीं, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 11 सितंबर को कंपनी की लिस्टिंग प्रस्तावित है।

यूनिफॉर्म भी बनाती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत अगस्त 2006 में हुई थी। कंपनी इंस्टीट्यूट्स, सरकारी और इंटरनेशनल क्लाइंट्स के लिए टेक्निकल गार्मेंट्स की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तमिलनाडु में स्थित है। जिसकी क्षमता 450000 गार्मेंट्स का प्रत्येक दिन का है।

30 जून 2026 तक कंपनी के पे रोल पर कुल 255 कर्मचारी काम कर रहे थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN