Home LIFESTYLE NEWS HINDI कुकर में छोले उबालते हुए ये 2 चीजें मिला दें, बिल्कुल मक्खन...

कुकर में छोले उबालते हुए ये 2 चीजें मिला दें, बिल्कुल मक्खन जैसे सॉफ्ट बनेंगे!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cooking Tips: छोले तभी टेस्टी लगते हैं जब ये एकदम सॉफ्ट बने हों। कई बार उबालने के बाद भी ये अंदर से कच्चे से रह जाते हैं, जिस वजह से खाने में स्वाद नहीं आ पाता। ऐसे में आप इन्हें उबालते हुए ये 2 चीजें एड कर सकते हैं। बिल्कुल मक्खन की तरह सॉफ्ट छोले बनेंगे।

घर में कुछ स्पेशल हो या फिर अलग सा खाने का मन, सबसे पहले छोले ही ध्यान में आते हैं। छोले पूड़ी, छोले चावल और छोले भटूरे का कॉम्बिनेशन को जबरदस्त लगता है। खैर, डिश कोई भी हो छोले तभी टेस्टी लगते हैं जब ये अच्छी तरह गले हुए हों। आपने नोटिस किया होगा कि कई बार घर छोले पकने के बाद भी अच्छी तरह गलते नहीं है, जिस वजह से खाने में भी उतने टेस्टी नहीं लगते। कुकर में कई सीटी लगाने के बाद भी ये हल्के से कच्चे और चबाने में हार्ड बने रहते हैं। ऐसे में अगर इन्हें उबालते हुए आप ये 2 चीजें मिला दें, तो छोले बिल्कुल मक्खन की तरह सॉफ्ट हो जाते हैं और कुकर में जल्दी गलते भी हैं। आइए जानते हैं-

छोले उबालते हुए मिलाएं ये 2 चीजें, मक्खन जैसे सॉफ्ट बनेंगे

कुकर में उबालने के बाद भी कई बार छोले सही से गलते नहीं हैं। ऐसे में आप ये कुकिंग टिप आजमा कर देख सकते हैं। इसके लिए आपको बस छोले उबालते समय उनमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा गर्म तेल मिलाना है। ये दोनों ही चीजें छोलों को अच्छी तरह फूलने और गलने में मदद करती हैं, जिससे ये बिल्कुल सॉफ्ट बनते हैं। साथ ही कम सीटी में ही जल्दी पक जाते हैं।

बेकिंग सोडा मिलाने से जल्दी गलते हैं छोले

छोले उबालते हुए बेकिंग सोडा मिलाने से ये जल्दी गलते हैं और एकदम सॉफ्ट बनते हैं। दरअसल बेकिंग सोडा पानी की क्षारीयता को बढ़ाता है, जिससे छोले की बाहरी परत जल्दी नरम होती है और ये कम समय में गल जाते हैं। कई बार भिगोकर रखने के बाद भी छोले काफी हार्ड होते हैं, जिस वजह से उबालने के बाद भी सही से पकते नहीं। ऐसे में बेकिंग सोडा मिलाने से वो अंदर से अच्छी तरह गलते हैं और काफी सॉफ्ट बनते हैं।

कितनी मात्रा में डालें- छोले उबालते हुए बहुत ज्यादा बेकिंग सोडा नहीं डालना चाहिए, वरना इनका स्वाद और टेक्चर खराब हो सकता है। बस चुटकीभर सोडा काफी रहता है।

गर्म तेल डालने से क्या होता है?

बेकिंग सोडा के साथ-साथ थोड़ा सा गर्म तेल डालने से भी छोले ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट बनते हैं। दरअसल तेल छोले की सतह नर्म होने और उनकी बनावट को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

कितनी मात्रा में डालें- छोले उबालते हुए बहुत ज्यादा ज्यादा मात्रा में तेल डालने की जरूरत नहीं है। बस 1-2 चम्मच गर्म तेल काफी रहता है।

छोले अच्छी तरह भिगोकर रखना भी है जरूरी

छोले सही तरह से गलें इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप इन्हें सही से भिगोकर रखें। इन्हें कम से कम 8-10 घंटे या रातभर के लिए भिगोकर रखना जरूरी है। अगले दिन इन्हें कुकर में उबलने के लिए रखें और साथ में चुटकीभर बेकिंग सोडा और थोड़ा सा गर्म तेल भी जरूर डालें।

कैसे पता करें कि छोले अच्छी तरह गल गए?

छोले उबलने के बाद एक चने को उंगलियों के बीच में दबाकर देखें। अगर वो आसानी से दब रहा है और अंदर से पूरी तरह गल चुका है, तो समझिए कि छोले अच्छी तरह उबल गए हैं। अब आप इनकी मसालेदार सी सब्जी, चटपटी चाट या कुछ भी बना सकते हैं।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN