Source :- LIVE HINDUSTAN
वेट लॉस नहीं हो रहा और बेली फैट भी दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है तो इसके लिए स्लो मेटाबॉलिज्म जिम्मेदार हो सकता है। इसे बढ़ाने के लिए हर दिन ये 8 काम करना बेस्ट हो सकता है, जानें कैसे बढ़ाएं स्लो मेटाबॉलिज्म।
वेट लॉस में मेटाबॉलिज्म मदद करता है। मेटाबॉलिज्म अगर तेज होगा तो डाइजेस्टिव सिस्टम आपके खाए हुए खाने को तेजी से पचाने में मदद करेगा और उस भोजन से मिलने वाले न्यूट्रिशन को एनर्जी में कन्वर्ट कर पाएगा। जिससे आपके वेट लॉस में मदद होगी। काफी सारे लोग स्लो मेटाबॉलिज्म से परेशान होते हैं, जिसकी वजह से ना केवल मोटापा बढ़ता है बल्कि बेली फैट भी बढ़ता जाता है। स्लो मेटाबॉलिज्म की समस्या से निपटना है तो इन 8 कामों को जरूर करें। ये आपके चयापचय क्रिया को तेज करने में मदद करेगा।
ज्यादा से ज्यादा शरीर की मूवमेंट जरूरी है
जितना आपका शरीर स्लो होगा यानि कम मूवमेंट होगी उतना ज्यादा मेटाबॉलिज्म भी स्लो होगा। इसलिए खड़े रहने, चलते-फिरते रहने के साथ ही सीढ़ियों की मदद से ऊपर-नीचे जाने की कोशिश करें। ये आदत आपके मेटाबॉलिज्म को फास्ट करेगी। डाइजेशन को इंप्रूव करती है और वेट लॉस में मदद करती है।
हाई इंटेसिटी वर्कआउट
जब आप हाई इंटेसिटी वर्कआउट करते है तो केवल उस समय तक नहीं बल्कि शरीर जब रेस्ट मोड में होगा तो भी शरीर की कैलोरी बर्न होती रहेगी। जिससे शरीर को एनर्जी देने के लिए मेटाबॉलिज्म को तेजी से काम करना होगा और आपका स्लो मेटाबॉलिज्म अपने आप ही फास्ट हो जाता है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
केवल वॉक करने से मेटाबॉलिज्म फास्ट नहीं होगा। अगर आप साथ में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं तो इससे जब आपका शरीर आराम कर रहा होता है तो भी कैलोरी बर्न होती रहती है और फिर वहीं प्रोसेस फॉलो होगा और शरीर की एनर्जी के लिए मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करेगा। इसीलिए वर्कआउट को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज रखने में मदद करता है और वेट लॉस होता है।
प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं
प्रोटीन को पचाने के लिए शरीर की कैलोरी का बीस से तीस प्रतिशत हिस्सा बर्न होता है। इसलिए प्रोटीन को ज्यादा खाने से शरीर की कैलोरी भी ज्यादा बर्न होती है।
कम खाना ना खाएं
अगर आप डायटिंग के चक्कर में हर दिन 1000 कैलोरी से कम खा रहे तो इससे मेटाबॉलिज्म लंबे टाइम में स्लो हो जाता है। जिससे बाद में वेट लॉस करना मुश्किल होता है और बेली फैट भी बढ़ जाता है।
ठंडा पानी पीने से बचें
शरीर के अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले ज्यादा होता है। जब आप अपने बाहरी तापमान से भी ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो ये मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है। शरीर की कैलोरी बर्न करनी है तो हल्का गुनगुना पानी पीएं।
कॉफी पिएं
ब्लैक कॉफी पीने से लिवर को तो फायदा होता ही है साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। कैफीन ड्रिंक मेटाबॉलिज्म स्पीड को टेंपरेरी 3-11 प्रतिशत तक बढ़ा देती है। इसलिए ब्लैक कॉफी विदआउट शुगर हेल्थ के लिए कई मायने में फायदेमंद साबित हो सकती है।
नींद पूरी करना जरूरी है
पर्याप्त मात्रा में 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। ये ना केवल आपके कॉर्टिसोल लेवल को बढ़ाती है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी स्लो कर देती है।
तो अगर वेट लॉस तेजी से करना है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना है तो इन 8 कामों को करने पर जरूर फोकस करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




