Home LIFESTYLE NEWS HINDI जाते हुए बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां खाएं? आयुर्वेद में...

जाते हुए बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां खाएं? आयुर्वेद में बताए गए हैं ये 5 विकल्प

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सावन बीतने के साथ ही बारिश का महीना भी धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। जाते हुए बारिश के मौसम में इंफेक्शन और बीमार होने का डर रहता है, ऐसे में बिना मौसम की सब्जियों को खाने की बजाय इन 5 तरह की मौसमी सब्जियों को खाएं, पाचन और सेहत दोनों दुरुस्त रहेगी।

बारिश का मौसम खत्म होने को है। मौसम बदल रहा है और इस मौसम में भी कई सारे इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं। मौसम में नमी और ठंडक दिन पर दिन बढ़ रही, ऐसे में खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है। आयुर्वेद के मुताबिक इस मौसम में उगने वाली कुछ मौसमी सब्जियों को ही खाना चाहिए। जो ना केवल डाइजेशन को आसान बनाएं बल्कि किसी भी तरह के इंफेक्शन को होने से रोकें। आयुर्वेद की बताई इन्हीं सब्जियों को लोग को खाना चाहिए। साइंस के मुताबिक भी मौसमी सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

ऐसी सब्जियां जिनकी ऊपरी परत पतली होती है और कीड़े लगने की संभावना ज्यादा होती है जैसे बैंगन, भिंडी इन सबको खाना अवॉएड करना चाहिए। जानें हिंदी महीना भाद्रपद में कौन सी सब्जी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

भाद्रपद महीने में कौन सी सब्जियां खानी चाहिए

परवल

परवल की सब्जी खाने के कई सारे फायदे हैं। वहीं इस सब्जी की बाहरी परत मोटी और कड़ी होती है जिससे इसमे कीड़े लगने का चांस सबसे कम होता है। इस सब्जी में विटामिन ए, बी1, बी2, सी और दूसरे कई मिनरल्स होते हैं। फाइबर होने की वजह से परवर डाइजेशन के लिए भी अच्छा माना जाता है। बदलते मौसम में परवल की सब्जी खाना फायदेमंद होता है।

लौकी

लौकी भी उन सब्जियों में गिनी जाती है, जिसमे कीड़े लगने के चांस ना के बराबर होते हैं। ये आसानी से डाइजेस्ट हो जाने वाली सब्जी है। इसीलिए कमजोर पाचन और बीमारी की अवस्था में लौकी खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर रात को लौकी खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

तोरी

बारिश के मौसम में तोरी या तोरई काफी ज्यादा मिलती है। इनकी अलग-अलग वैराइटी में से कड़क धारीदार तोरी खाना अच्छा होता है क्योंकि इसका बाहरी छिलका मोटा होता है और इसमे कीड़े वगैरह नहीं पनपते हैं। फाइबर के साथ तोरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जिसकी वजह से बदलते मौसम में तोरी खाना फायेदमंद होता है।

कंटोला

कंटोला या कंटीला परवल के नाम से मशहूर सब्जी बारिश के बाद वाले सीजन में सबसे ज्यादा आती है। इस सब्जी को खाने के बहुत सारे फायदे हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने, डाइजेशन में, शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाना है तो खाने में कंटोला जरूर खाएं। मौसमी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

सहजन की मोटी फलियां

बारिश के बाद वाले सीजन में सहजन की मोटी फली आराम से मार्केट में मिल जाएंगी। इसे खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और साथ ही इम्यूनिटी बढ़ती है। वहीं अगर आप सहजन की पत्तियों की सब्जी या चटनी बनाकर खाते हैं तो काफी सारे फायदे देखने को मिलते हैं।

बारिश के खत्म होते मौसम और हिंदी महीने भाद्रपद के महीने में आयुर्वेद और धर्म दोनों के अनुसारन इन 5 तरह की सब्जियों को खाना फायदेमंद होता है। वहीं बिना मौसम मिल रही गोभी, पत्तागोभी जैसी सब्जियों को अवॉएड करना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN