Home rss world hindi UN में दिग्गज नेता दे रहे थे भाषण, इधर इंस्टा Reels में...

UN में दिग्गज नेता दे रहे थे भाषण, इधर इंस्टा Reels में खोए दिखे सीरिया के राष्ट्रपति, वीडियो वायरल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGC) में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा का ध्यान अपने मोबाइल फोन पर नजर आया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम रील्स देखते और उन्हें दूसरे लोगों को भेजते नजर आ रहे हैं

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNGC) की सालाना बैठक न्यूयॉर्क में शुरू हो गई है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के भाषण से इसकी शुरुआत हुई। अपने भाषण में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की शक्तियों को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घरेलू नीतियों का जिक्र किया और अपनी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं यूएनजीसी के बैठक में एक कमाल का वाकया भी सामने आया है। जब दुनिया के कई बड़े नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGC) में जुटे, उस दौरान सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा रील्स चलाते देखें गए।

सीरिया के राष्ट्रपति का वीडियो आया सामने

बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGC) में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा का ध्यान अपने मोबाइल फोन पर नजर आया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम रील्स देखते और उन्हें दूसरे लोगों को भेजते नजर आ रहे हैं। वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोग मंच से भाषण दे रहे थे। सामने आए वीडियो में अहमद अल-शरा आराम से फोन चलाते और इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते दिखाई दे रहे हैं।

कुर्दिस्तान 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब अहमद अल-शरा संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल हुए हैं। इससे पहले 2025 में भी वह यूएन महासभा में पहुंचे थे। उस समय करीब 60 साल बाद ऐसा हुआ था, जब सीरिया की ओर से किसी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के नेताओं को संबोधित किया था।

शुरु हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र

अहमद अल-शरा जनवरी 2025 में सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति बने थे। इससे पहले उन्होंने बशर अल-असद की सरकार को हटाने वाले विद्रोही अभियान का नेतृत्व किया था। मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत करीब 130 देशों और सरकारों के प्रमुखों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की अहम बैठक में अपने भाषण दिए। इस दौरान अलग-अलग देशों के नेताओं ने मंच से अपनी बात रखी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का यह सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस साल का सत्र 8 सितंबर को शुरू हुआ था। उस दिन बांग्लादेश के खलीलुर रहमान ने महासभा के अध्यक्ष का पद संभाला था। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के भाषण से हुई। उन्होंने अपनी सालाना रिपोर्ट पेश की। माना जा रहा है कि यह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर उनका आखिरी भाषण हो सकता है। इसके बाद महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान ने आधिकारिक तौर पर आम बहस की शुरुआत की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN