Home rss business hindi 1 लाख रुपये के 6 साल में बना दिए 36 लाख रुपये...

1 लाख रुपये के 6 साल में बना दिए 36 लाख रुपये से ज्यादा, विजय केडिया का है कंपनी पर बड़ा दांव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों में बुधवार को गजब की तेजी देखने को मिली है। एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 476.90 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 साल में शेयरधारकों को 3500 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। एलेकॉन इंजीनियरिंग ने 6 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 36 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। इस मल्टीबैगर कंपनी पर दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी दांव है। बोनस शेयर देने के साथ ही कंपनी 2 बार अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है।

1 लाख रुपये के ऐसे बन गए 36 लाख रुपये से ज्यादा
एलेकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering) के शेयर 25 सितंबर 2020 को 13.03 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 23 सितंबर 2026 को BSE में 476.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। 6 साल में कंपनी के शेयरों में 3500 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। अगर किसी व्यक्ति ने 25 सितंबर 2020 को एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को अब तक बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 36.60 लाख रुपये होती। एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 625.45 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 352 रुपये है।

विजय केडिया के पास हैं एलेकॉन इंजीनियरिंग के 22,50,000 शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया का एलेकॉन इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पास एलेकॉन इंजीनियरिंग के 22,50,000 शेयर हैं। हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी में विजय केडिया की 1 पर्सेंट हिस्सेदारी है। इसके अलावा, 24 म्यूचुअल फंड्स की कंपनी में 5.78 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा जून 2026 तिमाही तक का है। फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलकैप फंड के पास कंपनी के 37,06,586 शेयर हैं।

बोनस शेयर भी दे चुकी है एलेकॉन इंजीनियरिंग
एलेकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2007 में अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। एलेकॉन इंजीनियरिंग अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2006 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। कंपनी ने जुलाई 2024 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN