Home rss world hindi दुबई का विमान हुआ हाईजैक? इजरायल में हड़कंप, आसमान में बहुत बड़ा...

दुबई का विमान हुआ हाईजैक? इजरायल में हड़कंप, आसमान में बहुत बड़ा कांड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजरायल जा रहा दुबई से उड़ान भरने वाला विमान कई मौकों पर इमरजेंसी अलर्ट दे रहा था। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि इमरजेंसी किस तरह की थी। कहा जा रहा है कि इनमें एक कोड हाईजैक से भी जुड़ा हुआ था। फिलहाल, जांच चल रही है।

दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान को आपातकाल में डायवर्ट कर सऊदी अरब भेजा गया है। आशंकाएं जताई जा रही हैं कि विमान की तरफ से हाईजैक होने का अलर्ट भी जारी किया गया था, लेकिन इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। इधर, तेल अवीव में इस घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बैठक कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लायदुबई बोइंग विमान 737 मैक्स ने दुबई से उड़ान भरी थी। बुधवार को यह इजरायल की राजधानी तेल अवीव की ओर जा रहा था, लेकिन उत्तरी सऊदी अरब पहुंचने के बाद ही इसका रास्ता बदल दिया गया। खबर है कि विमान की तरफ से स्क्वाकिंग 7700 कोड का इस्तेमाल किया था, जिसका मतलब इमरजेंसी अलर्ट से जुड़ा है।

खबरें ये भी हैं कि कुछ समय के लिए इसे हाईजैक के कोड 7500 पर भी रखआ गया था। फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल, विमान सऊदी अरब के ताबुक शहर जा रहा है। रॉयटर्स से बातचीत में इजरायली सूत्र ने बताया है कि विमान जल्द ही लैंड करेगा और उसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। सरकार की तरफ से कुछ ही देर में आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है।

हाईजैक से सरकार का इनकार

इधर, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ने हाईजैक की घटना से इनकार किया है। पीएम कार्यालय ने कहा कि बुधवार को फ्लायदुबई के एक विमान को रास्ता बदलकर सऊदी अरब भेजे जाने को हाईजैकिंग की घटना नहीं माना जा रहा है। खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हुए हैं, जब पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के चलते तनाव बना हुआ है।

यात्रियों से भरा हुआ था विमान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित इमरजेंसी के समय विमान में 27 बच्चों समेत कुल 174 यात्री सवार थे। कहा जा रहा है कि दोनों पायलट्स के बीच हुई बहस के चलते हाईजैक का सिग्नल चला गया था। वहीं, सिग्नल पाते ही इजरायल की वायुसेना अलर्ट मोड पर आ गई थी और आपातकाल बैठक बुलाई गई थी।

असल में क्या हुआ था

बाद में यह साफ हुआ कि दो पायलट्स के बीच हाथापाई होने के कारण आसमान में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसके चलते गलत सिग्नल चला गया था। वायनेट के अनुसार, घटना का पता चलते ही पीएम नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। पुलिस आयुक्त डैनी लेवी का कहना था कि वह इजरायल भी तरह के हालात के लिए तैयार हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN