Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/BIB_1790775166150_SoR7_1790775170284_wQUI_8ba7645c-6b6a-4751-965b-e21f81c88118_bcEa.jpgKBC 18 Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन का KBC के मंच पर दौड़ते हुए आना लोगों को काफी पसंद आता है, लेकिन हाल ही में जब वह स्टेज पर आए तो उनका पांव फिसल गया।
बॉलीवुड के महानायक एक्टर अमिताभ बच्चन की KBC के सेट पर एंट्री लोगों को जोश से भर देती है। जब 83 साल के अमिताभ बच्चन दौड़ते हुए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर आते हैं तो हर कोई दंग रह जाता है। अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज के साथ शो की होस्टिंग शुरू करने से पहले ही जाहिर कर देते है कि उम्र महज एक नंबर है। हालांकि हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह स्टेज पर दौड़ते हुए एंट्री करने की कोशिश के दौरान फिसल गए और उनके घुटने में चोट लग गई।
फिसलकर गिरने की वजह से लगी चोट
अमिताभ बच्चन ने बताया, “आमतौर पर मैं अपना मोनोलॉग सेंटर में खड़े होकर करता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी हुई है।” बिग बी ने बताया, “कल शूटिंग के दौरान मैं फिसल कर गिर गया और घुटने में चोट लग गई।” अमिताभ बच्चन ने अपनी चोट के बारे में बात करने के दौरान अपने बाएं घुटने की तरफ इशारा किया। जिस वक्त अमिताभ बच्चन यह सब बता रहे थे, उस वक्त ऑडियंस हक्की-बक्की थी। उन्हें महानायक की फिक्र हो रही थी। ऑडियंस की फिक्र को नोटिस करते हुए अमिताभ बच्चन ने साफ किया कि इंजरी उतनी गंभीर नहीं थी।
अमिताभ बोले- खड़े होने में दिक्कत
अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह चैलेंजर्स को होस्ट करने के लिए खड़े रहेंगे, लेकिन उनका मोनोलॉग बोलने के लिए उन्होंने बैठने का तय किया है। अमिताभ बच्चन ने कहा- खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। अमिताभ बच्चन के फैंस और उनके फॉलोअर्स महानायक की तारीफ करते नहीं थक रहे और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बात खेल की करें तो अमिताभ बच्चन ने पिछले दिन के रोलओवर कंटेस्टेंट शौर्ज्या दास का ही स्वागत किया। शौर्ज्या बड़ी समझदारी और सूझबूझ से खेलते हुए 25 लाख रुपये की धनराशि तक पहुंच गए।
50 लाख के सवाल पर अटके कंटेस्टेंट
हालांकि 50 लाख रुपये के सवाल पर वह कनफ्यूज हो गए और उन्होंने रिस्क लेने की बजाए खेल छोड़कर जाने का फैसला किया। अमिताभ बच्चन ने 50 लाख रुपये के लिए जो सवाल कंटेस्टेंट से पूछा वह था- 1930 के दशक में लखनऊ विश्वविद्यालय में एक लाइब्रेरी का निर्माण उस वास्तुकार को सौंपा गया था जिसने किस राष्ट्रीय राजधानी का भी डिजाइन तैयार किया था? ऑप्शन्स थे- वेलिंगटन, कैनबरा, टोरंटो, ब्रासीलिया। क्योंकि कंटेस्टेंट को सही जवाब नहीं पता था, इसलिए उसने गेम क्विट करने का फैसला किया। जाने से पहले उन्होंने कैनबरा गेस किया, जो कि सही जवाब था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




