Home rss world hindi कॉकपिट में चले चाकू, खून से लथपथ दोनों पायलट! फ्लाईदुबई फ्लाइट में...

कॉकपिट में चले चाकू, खून से लथपथ दोनों पायलट! फ्लाईदुबई फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

विमान में सवार यात्रियों, जिनमें 100 से ज्यादा इजरायली नागरिक थे, के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद अचानक कॉकपिट के भीतर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान (Flight FZ1073) में हवा में एक दिल नहला देने वाली घटना सामने आई है। लगभग 180 यात्रियों को लेकर जा रहे इस बोइंग 737 विमान के कॉकपिट के भीतर दो पायलट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पायलट ने चाकू से दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे कॉकपिट खून से लथपथ हो गया और विमान चंद मिनटों में हजारों फीट नीचे आ गिरा।

गंभीर खतरे को देखते हुए विमान से इंटरनेशनल हाईजैक कोड (Transponder Code 7500) ट्रांसमिट हुआ, जिसके बाद इजरायली वायुसेना ने इमरजेंसी स्थिति में अपने लड़ाकू विमान उड़ा दिए। बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

कॉकपिट में चीख-पुकार, खून और चाकू से हमला

विमान में सवार यात्रियों, जिनमें 100 से ज्यादा इजरायली नागरिक थे, के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद अचानक कॉकपिट के भीतर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

यात्री मरियम और दूसरे चश्मदीदों ने बताया कि जब चीखें सुनकर कॉकपिट का दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था। कॉकपिट की दीवारों और फर्श पर खून ही खून फैला हुआ था।

शुरुआती मीडिया रिपोर्टों और यात्रियों के हवाले से खबर है कि को-पायलट ने फोल्डिंग चाकू से मेन कैप्टन यानी पायलट इन कमांड पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में यात्री के रूप में सफर कर रहे दो और ऑफ-ड्यूटी पायलटों और यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर पायलट को काबू में किया और भारी खून बहने के बावजूद विमान पर नियंत्रण पाया।

विमान क्रैश कराने की थी कोशिश?

कॉकपिट में मची इस खूनी जंग के दौरान विमान बेकाबू हो गया और फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह महज 2 मिनट में 34,000 फीट की ऊंचाई से गिरकर 16,600 फीट पर आ गया।

इजरायली सुरक्षा एजेंसियों और मीडिया के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि ओमान के रहने वाले संदिग्ध को-पायलट ने विमान को जानबूझकर क्रैश करने या बड़ा आतंकी हमला अंजाम देने की कोशिश की थी। हालांकि, समय रहते दूसरे पायलट और यात्रियों के हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया।

इजरायल में मचा हड़कंप

विमान से जब ‘कोड 7500’ भेजा गया, तो इजरायल में हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सेना प्रमुख ने तुरंत आपातकालीन बैठक बुलाई और इजरायली फाइटर जेट्स को रवाना किया गया।

स्थिति पर काबू पाने के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया, जहां सऊदी सुरक्षा बलों के कड़े पहरे के बीच विमान सुरक्षित उतरा।

फ्लाईदुबई ने पुष्टि की है कि सभी 180 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। दोनों घायल पायलटों को तबुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इजरायल और सऊदी अरब के बीच औपचारिक कूटनीतिक संबंध न होने के बावजूद, सऊदी अरब की सरजमीं पर फंसे 100 से ज्यादा इजरायली नागरिकों को सुरक्षित वापस तेल अवीव लाने के लिए दोनों देशों के अधिकारी आपस में समन्वय बना रहे हैं।

सऊदी पुलिस और अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियां इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि क्या यह कोई व्यक्तिगत झगड़ा था या विमान को गिराने की सोची-समझी साजिश थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN