Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कई एक्टर्स ने ठुकराया था चुन्नीलाल का रोल, जैकी श्रॉफ ने बताया...

कई एक्टर्स ने ठुकराया था चुन्नीलाल का रोल, जैकी श्रॉफ ने बताया क्यों नहीं कर रहे थे आर्टिस्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/Ddas_Jackie_1791110190027_MQJW_1791110196404_CLtI_ec18a814-0b02-4745-ab7d-1fcce443f931_Rr2r.jpg

Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ और शाहरुख खान की फिल्म देवदास को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ को दिया गया रोल, कई लोगों ने रिजेक्ट किया था।

साल 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के अलावा इसमें माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और किरण खेर ने अहम किरदार निभाए थे। हालांकि कम लोग जानते हैं कि जैकी श्रॉफ का चुन्नी लाल वाला किरदार कई एक्टर्स के ठुकराने के बाद जग्गू दादा के पास आया था। एक्टर्स कई वजहों से यह रोल नहीं करना चाहते थे और इस बारे में जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था। जैकी श्रॉफ ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि कोई रोल जिसे कोई करने को तैयार नहीं हो रहा होता है, उसे मेकर्स मेरे पास लेकर आ जाते हैं। लेकिन अगर रोल में दम है, तो उन्हें इस करने में कोई दिक्कत नहीं होती।

क्यों रोल लेने से कतरा रहे थे एक्टर्स?

जब एक इंटरव्यू के दौरान ऑडियंस में बैठी एक महिला ने जैकी श्रॉफ के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उसने यह फिल्म 5 बार देखी है, तो जवाब में जैकी श्रॉफ ने कहा, “कोई यह रोल करने को तैयार नहीं था, क्योंकि शाहरुख खान साहब देवदास का किरदार निभा रहे थे। जिन्हें भी यह फिल्म मुझसे पहले ऑफर की गई, उन्होंने कहा- मेरे किरदार का तो नाम तक नहीं है… देवदास उनका (शाहरुख का) नाम है। तो जब कोई यह रोल नहीं ले रहा था, तो वो इसे लेकर मेरे पास आ गए। मैंने कहा ठीक है मैं यह रोल करूंगा।”

कुछ देर सोचा और फिर ले लिया रोल

जैकी श्रॉफ ने उनके यह रोल करने की वजह बताते हुए कहा, “माधुरी (दीक्षित) जी इसमें हैं, और मैं उनके वैश्यालय का राजा हूं। मुझे उस किरदार में क्यों नहीं होना चाहिए? मैंने कहा- बहुत बढ़िया। और फिर उनसे पूछा कि इसमें मेरे लिए दूसरा काम क्या है? तो फिल्ममेकर ने कहा- इसमें आपके लिए एक गाना है और ये रहे आपके डायलॉग्स। मैंने डायलॉग्स पढ़े और मैंने कहा- अगर मेरा रोल इंटरवल के बीच में भी आया, तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि मैं सिर्फ खड़े होने पर ही नजर आ जाता हूं। इस तरह मैंने देवदास में काम किया।

अक्सर साइन करते हैं रिजेक्टेड रोल

जैकी श्रॉफ ने मजाकिया लहजे में कहा- आपने भी यह फिल्म देखी है ना। क्या मैं फिल्म में दिखा हूं? जैकी श्रॉफ ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मजाकिया लहजे में कहा- जब कोई रोल नहीं ले रहा होता है, तो वह इसे लेकर मेरे पास आ जाते हैं और मुझे इसका कोई ऐतराज नहीं है। इसी इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने साल 1982 में आई मूवी स्वामी दादा में रोल देने के लिए एक्टर-फिल्ममेकर देव आनंद साहब का आभार प्रकट किया। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने लीड रोल प्ले किया था। जैकी श्रॉफ ने बताया कि देव साहब ने उन्हें देख लिया था और फिल्म में एक मौका देने का फैसला किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN