Home rss business hindi LPG Price Today: दशहरा से पहले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का कितना...

LPG Price Today: दशहरा से पहले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का कितना है रेट? यहां करें चेक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर का रेट पुराने स्तर पर ही है
  • आखिरी बार दाम में 1 अक्टूबर को इजाफा हुआ था
  • तब कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया था

LPG Price Today: इस महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। तब दाम को अलग-अलग शहरों में 62 रुपये से 72 रुपये तक बढ़ा दिया गया था। हालांकि, उसके बाद से दाम स्थिर बने हुए है। वहीं, घरेलू सिलेंडर की बात करें तो यहां आखिरी बार दाम जून के महीने में बढ़ा था। तब सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का रेट 29 रुपये तक बढ़ाया था। आइए जानते हैं कि किस शहर में आज रविवार को घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना रेट है।

दिल्ली से मुंबई तक क्या है रेट (LPG Cylinder Price Today)

आज रविवार को घरेलू सिलेंडर का रेट राष्ट्रीय राजधानी में 942 रुपये है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 2810 रुपये है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 968 रुपये और 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का रेट 2954 रुपये है। मुंबई में दाम 941.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 2764.50 रुपये है। बता दें, मुंबई में 1 अक्टूबर को दाम 63.50 रुपये बढ़ा था।

अन्य शहरों में कितना है रेट

नोएडा में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर 2810 रुपये है। गुरूग्राम में दाम 950.50 रुपये 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट हरियाणा के इस शहर में 2828 रुपये है। बता दें, उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज घरेलू सिलेंडर का रेट 979.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 2932.50 रुपये है।

पटना में दाम अधिक (Patna LPG Rate)

बिहार की राजधानी पटना में इस समय गैस सिलेंडर का दाम कई प्रमुख शहरों की तुलना में भी अधिक है। पटना में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का रेट 1031.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 3100.50 रुपये है।

युद्ध से खड़ा किया संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से भारत के सामने एलपीजी का संकट खड़ा हो गया था। भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत बाहर से आयात करता था। लेकिन समय के साथ स्थितियों में बदलाव आया है। सरकार ने घरेलू स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए ऑयल रिफाइनरी कंपनियों के सामने एक टारगेट सेट किया है। यह पहली बार हुआ है जब कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन का लक्ष्य दिया गया है।

PNG को बढ़ावा दे रही है सरकार

इसके अलावा कालाबाजारी रोकने के लिए भी सरकार ने नियमों को काफी कड़ा बना दिया है। अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बुकिंग नहीं की जा सकेगी। डिलीवरी भी ओटीपी आधारित हो गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार पीएनजी कनेक्शन को भी बढ़ावा दे रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN