Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे’, अनिल पंडित ने दी...

‘हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे’, अनिल पंडित ने दी सलमान खान को धमकी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/salman_khan_1792393788120_CbmI_1792393793665_em5c_063275ed-7d37-41e3-a4a3-8f5c4b998f3a_r4C7.png

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में अनिल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देता सुनाई दे रहा है।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित का एक ऑडियो वायरल हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुद यह ऑडियो शेयर किया है। इस ऑडियो में अनिल पंडित ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी दी है और उनसे जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की है।

अनिल पंडित ने सलमान खान से क्या कहा?

अनिल पंडित ने कहा, “सलमान खान मेरी बात ध्यान से सुनो। अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी, तो हम तुम्हारे घर में एक कुत्ता भी नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। यह बात दिमाग में बिठा लो। यह मत सोचना कि तुम सुरक्षा में हो तो तुम्हारा कुछ नहीं होगा।”

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद जारी हुआ यह ऑडियो

यह ऑडियो टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सामने आया है। रविवार शाम लगभग 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके (पुष्पा नरसी पार्क / जमनाबाई नर्सरी के पास) में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू (BMW) कार पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। वारदात के दौरान दो लोगों ने गोलियां चलाईं, एक के निशाने पर टाइगर श्रॉफ थे और दूसरा उनके ड्राइवर पर गोलियां चला रहा था। जबकि तीसरा साथी बाइक पर उनका इंतजार कर रहा था।

कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत?

टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी, हालांकि कार के टूटे हुए कांच उन्हें लग गए। सामने आई तस्वीर टाइगर की बांह पर बैंडेज लगी नजर आई। वहीं सीने पर बीच में भी पट्टी लगी हुई दिखी। बताया जा रहा है कि उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी है, और एक राहगीर भी घायल हुआ है।

हमले की वजह और सोशल मीडिया पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अनिल पंडित और हरमन संधू ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा गया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ को सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी थी, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। पोस्ट में धमकी दी गई, “मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो भी हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा। देखते जाओ।”

पुलिस कार्रवाई

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तीनों संद‍िग्‍ध आरोपी को ग‍िरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि तीनों पुणे-जयपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस (12939) में सवार थे। जैसे ही वे कोटा पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ल‍िया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीनों में से 2 हरियाणा के हैं और 1 बिहार का है। ग‍िरफ्तार संद‍िग्‍ध शूटर्स में सोनीपत का रहने वाला फूल स‍िंंह, बेगूसराय (ब‍िहार) का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और सोनीपत का रहने वाला रेहान है। रेहान नाबालिग है और ये सभी 20 दिन से मुंबई में रह रहे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN