Home - 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा HMD का...

108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा HMD का नया Vibe फोन, लीक हुए फीचर्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HMD Vibe 2 Max के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इस स्मार्टफोन में 108MP का रियर कैमरा, 50MP का फ्रंट कैमरा, Unisoc T9100 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। लेकिन फोन की कीमत, लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

HMD अपने Vibe सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया मॉडल शामिल कर सकती है। इसका नाम HMD Vibe 2 Max बताया जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसकी तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। टिप्स्टर @smashx_60 की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 108MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में 6000mAh की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में इसकी कीमत, लॉन्च डेट और भारत में उपलब्धता को लेकर अभी इंतजार करना होगा।

HMD Vibe 2 Max का डिजाइन आया सामने

HMD Vibe 2 Max स्मार्टफोन ब्लैक, रेड और ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। फोन के पीछे ऊपर की तरफ एक रेक्टंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा लेंस और LED फ्लैश नजर आते हैं। इसका डिजाइन HMD Vibe 2 Pro 5G से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए कटआउट और स्क्रीन के चारों तरफ बेजल दिखाई देते हैं।

HMD Vibe 2 Max के फीचर्स (लीक)

डिस्प्ले: लीक के मुताबिक, HMD Vibe 2 Max में 6.78 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है और स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1500 निट्स तक हो सकती है।

Unisoc T9100 प्रोसेसर और 8GB रैम

HMD Vibe 2 Max में Unisoc T9100 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इससे फोन में ऐप्स, फोटो, वीडियो और दूसरी फाइलें रखने के लिए प्रॉपर स्टोरेज मिल सकता है। फोन में Android 16 मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी कितने साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

108MP का रियर कैमरा, 50MP का सेल्फी कैमरा

HMD Vibe 2 Max का कैमरा इसकी बड़ी खासियतों में एक होगा। लीक के मुताबिक, फोन में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है।

6000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग, 5G, Wi-Fi 6 और IP64 रेटिंग

बैटरी के मामले में HMD Vibe 2 Max में 6000mAh की बैटरी मिलने का दावा है। इसके साथ 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। HMD Vibe 2 Max के अन्य फीचर्स में 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और NFC का जिक्र है। फोन में डुअल स्पीकर और साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। इसके अलावा, इसे IP64 रेटिंग मिलने की बात कही गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN