Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी प्लानिंग, 10 दिन पहले मुंबई आए...

टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी प्लानिंग, 10 दिन पहले मुंबई आए थे आरोपी; 45 मिनट तक किया इंतजार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/Tiger_Shroff_7_1792400410090_BT8G_1792400425604_Hwsm_f5540e84-b568-4daa-a319-b4dfdaf73f70_0zAE.png

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी करने वाले तीनों आरोपी 10 दिन पहले मुंबई आए थे। हमले से पहले 45 मिनट तक ग्राउंड के बाहर इंतजार करते रहे।

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने इस वारदात की पूरी साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने अभिनेता की दिनचर्या पर नजर रखी थी। उन्हें पता था कि टाइगर हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड में फुटबॉल खेलने जाते हैं। हमलावर वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 45 मिनट पहले ही मैदान के बाहर पहुंच गए थे। वे अभिनेता के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे।

आइए, समझते हैं कि 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के दिन कब और क्या-क्या हुआ।

एक ने टाइगर श्रॉफ पर फायर झोंकी, दूसरे ने ड्राइवर को मारी गोली; चश्मदीद ने और क्या बताया?

18 अक्टूबर

शाम करीब 5 बजे: टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के लिए जुहू फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे।

शाम करीब 6:15 बजे: तीनों आरोपी करीब 45 मिनट पहले ही मैदान के बाहर पहुंच गए और अभिनेता के बाहर आने का इंतजार करने लगे।

शाम करीब 7 बजे: फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर मैदान से बाहर निकले। उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी ली और फिर अपनी कार में बैठ गए।

शाम करीब 7:05 बजे: जैसे ही टाइगर की कार गेट के पास पहुंची, दो हमलावरों ने उस पर सात राउंड फायरिंग की। इसके बाद दोनों एक तीसरे आरोपी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक हमलावर टाइगर श्रॉफ को निशाना बना रहा था, जबकि दूसरे ने उनके ड्राइवर पर गोली चलाई।

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से भड़की सरकार, ‘आकाओं’ के खिलाफ विदेश में एक्शन का प्लान

शाम करीब 7:10 बजे: फायरिंग के दौरान एक फैन भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया।

शाम करीब 7:30 बजे: टाइगर ने ड्राइवर को ड्राइविंग सीट से हटाया और खुद कार चलाकर नानावटी अस्पताल पहुंचे।

रात करीब 10 बजे: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी ली।

रात करीब 11:30 बजे: हमले के बाद टाइगर श्रॉफ के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

रात करीब 11:40 बजे: मुंबई पुलिस टाइगर श्रॉफ को उनके घर लेकर पहुंची।

19 अक्टूबर

पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी रेलवे कॉलोनी में छिपे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान कर उन्हें पकड़ा। मुंबई पुलिस को आरोपियों की आखिरी लोकेशन अंधेरी रेलवे स्टेशन पर मिली थी। इसके बाद तीनों मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए थे। कोटा सिटी पुलिस ने भी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

‘हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे’, अनिल पंडित ने दी सलमान खान को धमकी

कहां जहा रहे थे तीनों आरोपी?

सामने आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों का प्लान ट्रेन के आखिरी स्टॉप जयपुर उतरने का था। वहां से बस पकड़कर दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से नेपाल की सीमा पार कर देश से फरार होने की तैयारी थी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें कोटा में भी पकड़ लिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN