Home rss business hindi 241 गुना से ज्यादा दांव, 150 रुपये का शेयर, GMP कर रहा...

241 गुना से ज्यादा दांव, 150 रुपये का शेयर, GMP कर रहा क्या इशारा?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • बीएलएस पॉलीमर्स के आईपीओ को टोटल 241.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है
  • ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 70 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं

स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कम्पाउंड्स बनाने वाली कंपनी बीएलएस पॉलीमर्स के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ टोटल 241.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है। बीएलएस पॉलीमर्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 27 अक्टूबर को खुला था और 29 अक्टूबर तक ओपन रहा। आईपीओ का प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये है। वहीं, आईपीओ में शेयर का इश्यू प्राइस 150 रुपये है। बीएलएस पॉलीमर्स के आईपीओ का टोटल साइज 255 करोड़ रुपये तक का है, यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर का हाल
बीएलएस पॉलीमर्स (BLS Polymers) के शेयर ग्रे मार्केट में 70 रुपये या 46.67 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) का यह डेटा हमने investorgain से लिया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम पर भरोसा करें तो बीएलएस पॉलीमर्स के शेयर लिस्टिंग वाले दिन अच्छा फायदा करा सकते हैं। बीएलएस पॉलीमर्स के शेयर मंगलवार 3 नवंबर 2026 को लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। बीएलएस पॉलीमर्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 30 अक्टूबर को फाइनल होगा। वहीं, रिफंड 2 नवंबर को मिल सकता है।

क्या करती है कंपनी?
बीएलएस पॉलीमर्स लिमिटेड (BLS Polymers Limited) स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिनका इस्तेमाल वायर, केबल्स और अंडरग्राउंड पाइपलाइंस में किया जाता है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स में HDPE, LLDPE, XLPE, PVC, HFFR, केबल फिलिंग कंपाउंड्स और एडेसिव्स कोटिंग कंपाउंड्स शामिल हैं। बीएलएस पॉलीमर्स पावर, टेलिकम्युनिकेशंस, रेलवे, वाटर और ऑयल एंड गैस जैसी इंडस्ट्रीज की जरूरतें पूरा करती है। कंपनी गोवा में एक मैन्युफैक्चरिंग इकाई ऑपरेट करती है, जो कि करीब 24,220 स्क्वायर मीटर में फैली है और इसमें 11 मशीनें लगी हुई हैं। कंपनी के पास इन-हाउस लैब, क्वॉलिटी कंट्रोल टीम और ISO 9001: 2015 सर्टिफिकेशन है। कंपनी 190 से ज्यादा कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराती है और यह अपने प्रॉडक्ट्स का बांग्लादेश, इजिप्ट, सऊदी अरब, अमेरिका और जाम्बिया जैसे देशों में एक्सपोर्ट करती है।

241.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है कंपनी का आईपीओ
बीएलएस पॉलीमर्स (BLS Polymers) के आईपीओ पर टोटल 241.22 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 128.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 559.20 गुना सब्सक्राइब हुआ। बीएलएस पॉलीमर्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 200.25 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 100 शेयर हैं।

वित्त वर्ष 2026 में 27 करोड़ रुपये का मुनाफा
बीएलएस पॉलीमर्स लिमिटेड (BLS Polymers) को फाइनेंशियल ईयर 2026 में 27.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की टोटल इनकम 354.41 करोड़ रुपये रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बीएलएस पॉलीमर्स की टोटल इनकम 107.81 करोड़ रुपये रही है। वहीं, कंपनी को जून 2026 तिमाही में टैक्स भुगतान के बाद 10.23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN