Home rss business hindi Uber Cab में होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, दिल्ली से मेरठ और आगरा तक...

Uber Cab में होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, दिल्ली से मेरठ और आगरा तक के लिए भी मिलेंगी बाइक टैक्सी

5
0

Source :- KHABAR INDIA TV

राइड-हेलिंग सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने यात्रियों के साथ विवादों के निपटान के लिए ड्राइवरों को ट्रिप की वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने करीब 20 लाख ड्राइवर पार्टनर के लिए ज्यादा कमाई के विकल्प भी जोड़े हैं। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। 

कानून प्रवर्तन एजेंसियां कंपनी से संपर्क कर प्राप्त कर सकेंगे रिकॉर्डिंग की कॉपी

उबर इंडिया और दक्षिण एशिया में सप्लाई ऑपरेशन्स के डायरेक्टर आदित्य कपूर ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां, कंपनी से संपर्क कर इन वीडियो को प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा, “सुरक्षा बढ़ाने के लिए हमने ड्राइवरों के लिए ‘रिकॉर्ड माय राइड’ सुविधा शुरू की है। इन रिकॉर्डिंग तक उबर, ड्राइवर और यात्री, किसी की पहुंच नहीं होगी।” 

उन्होंने कहा कि अगर किसी घटना के बाद स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी को रिकॉर्डिंग की कॉपी चाहिए, तो वे कंपनी को लिखकर इसे प्राप्त कर सकती हैं। इसका उद्देश्य ड्राइवरों का भरोसा बढ़ाना है, ताकि ट्रिप के दौरान कोई घटना होने पर जांच एजेंसियों को निष्पक्ष जानकारी मिल सके। 

बिना किसी जु्र्माने के ट्रिप को कैंसिल कर सकेंगे ड्राइवर

कंपनी के मुताबिक, यात्रियों को उबर ऐप में वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन चुनने की सुविधा मिलेगी। सुरक्षा से जुड़े इस अपडेट के तहत ड्राइवर अनुचित संदेशों की शिकायत कर सकेंगे और बिना किसी जु्र्माने के ट्रिप को कैंसिल कर सकेंगे। उन्हें इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस तक पहुंच की सुविधा भी मिलेगी। 

कैब में पालतू जानवरों को अनुमति देने पर ज्यादा पैसे कमाने का मौका

उबर ने अपने ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने के लिए भी कई विकल्प भी जोड़े हैं। इनमें एक से दूसरे शहरों की यात्राओं के लिए उबर बाइक सर्विस का विस्तार, कमर्शियल और प्राइवेट पार्सल की डिलीवरी से ज्यादा कमाई तथा कैब में पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति देने पर ज्यादा पैसे कमाने के विकल्प शामिल हैं। 

आदित्य कपूर ने कहा, “हमने ड्राइवरों के लिए प्लेटफॉर्म को आसान और ज्यादा सुरक्षित बनाया है। इसके साथ ही, उन्हें ज्यादा कमाई के मौके भी दिए जा रहे हैं। कमाई की सुविधा को आसान बनाने के लिए हमने ‘अर्न फर्स्ट, पे लेटर’ की शुरुआत की है। ये पास पहले से बाजार में उपलब्ध हैं। हमने ड्राइवर ऐप को भी आसान बनाने के लिए उसमें बदलाव किए हैं।” 

दिल्ली से मेरठ या आगरा तक के लिए मिलेगी बाइक टैक्सी

उन्होंने कहा कि शहरों के बीच उबर बाइक सर्विस फिलहाल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू की गई है। इसका उद्देश्य दिल्ली से मेरठ या आगरा जैसे शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बाइक से सफर करने का ऑप्शन देना है। कपूर ने कहा कि इससे ड्राइवरों और यात्रियों, दोनों को फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ज्यादातर नई सर्विस फिलहाल चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध हैं और जल्द ही इन्हें पूरे देश में शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी कल जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

SOURCE : KHABAR INDIA TV