Home LIFESTYLE NEWS HINDI धनतेरस पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए ऐसे सजाएं घर का...

धनतेरस पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए ऐसे सजाएं घर का मेन गेट, इन तोरण डिजाइन्स से मिलेगा रॉयल लुक

6
0

Source :- INDIATV NEWS

दिवाली के त्यौहार की रौनक चारों तरफ देखने को मिल रही है। कल धनतेरस का पर्व है।  इस दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को खूबसूरती से सजाना चाहते हैं तो तोरण के ये लेटेस्ट डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। मान्यता है कि सजे-संवरे घर के मुख्य द्वार से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। यही वजह है कि धनतेरस और दिवाली पर दरवाजे को सजाने के लिए तोरण का खास महत्व होता है। आइए जानते हैं इन दिनों किन खूबसूरत और ट्रेंडी तोरण डिजाइन्स की खूब डिमांड है।

धनतेरस घर के मुख्य दरवाजे को इन तोरण से सजाएं:

धनतेरस के लिए तोरण डिजाइन

Image Source : INSTAGRAM -RAAG.HANDICRAFTS_BY_ROOPAMधनतेरस के लिए तोरण डिजाइन

कुंदन और पर्ल वाला तोरण : 

अगर आप अपने घर के दरवाजे को रॉयल और आकर्षक लुक देना चाहते हैं तो कुंदन और पर्ल के कॉम्बिनेशन वाला तोरण आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस तरह के तोरण के लिए आप रंग बिरंगी मोतियों और कुंदन का चुनाव कर सकते हैं। आप इसे मार्केट से खरीद सकते हैं और अपने हाथों से भी बना सकते हैं

धनतेरस के लिए तोरण डिजाइन

Image Source : INSTAGRAM -PROPSHOP24धनतेरस के लिए तोरण डिजाइन

आर्टिफिशियल फ्लावर वाला तोरण

अगर अपने घर के मुख्य दरवाजे को फूलों से सजाना चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से रुक जा रहे हैं तो आर्टिफिशियल फूलों से बना तोरण का भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। फूलों से सजा तोरण घर के मुख्य दरवाजे को बेहद खूबसूरत लुक देता है। इसके लिए आप गुलाब, कमल और छोटे-छोटे रंगीन फूलों के तोरण को खरीद सकते हैं।

धनतेरस के लिए तोरण डिजाइन

Image Source : INSTAGRAM – SHUBHHSHREEEधनतेरस के लिए तोरण डिजाइन

मोतियों वाला तोरण

अगर आपको सिंपल लेकिन एलिगेंट सजावट पसंद है तो मोतियों वाला तोरण भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सफेद मोतियों के साथ गोल्डन बीड्स, छोटी घंटियां और कई कलर वाले लटकन का इस्तेमाल करें । यह तोरण आपके घर के मेन गेट को बेहद आकर्षक और रॉयल लुक देगा।

धनतेरस के लिए तोरण डिजाइन

Image Source : INSTAGRAM – ANAND_ART_AND_CRAFT_STUDIO / A_FLOWERY_AFFAIR’S PROFILE PICTURE A_FLधनतेरस के लिए तोरण डिजाइन

आम के पत्ते और गेंदे का तोरण

अगर धनतेरस के दिन आप अपने घर के में गेट क एकदम ट्रेडिशनल स्टाइल में सजाना चाहते हैं तो  आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना तोरण लगा सकते हैं। यह खूबसूरत तोरण आपके घर के मेन गेट को त्योहार के रंग में रंग देगा। इसके अलावा, आप आम के पत्ते और गेंदा के फूलों से भी दिवाली पर अपना घर सजा सकते हैं

SOURCE : INDIATV NEWS