Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण में भगवान राम से ज्यादा क्यों दमदार दिखे रावण? अनुपम खेर...

रामायण में भगवान राम से ज्यादा क्यों दमदार दिखे रावण? अनुपम खेर बोले- हिंदी फिल्मों में हमेशा….

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/13/1200x900/ramk_1794587275476_mLPx_1794587287127_SY0l_f44d9107-6400-4a3c-9d1e-a0acb8bfcb37_h7Pa.jpg

नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में राम से ज्यादा दमदार रावण को दिखाया गया है। अब फिल्म में जटायु के किरदार को आवाज देने वाले अनुपम खेर ने इसके पीछे की वजह बताई है।

रामायण फिल्म को लेकर क्रेज कम नहीं हो रहा बल्कि इसका जादू अब भी दर्शकों में बढ़ रहा है। नितेश तिवारी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर ने राम और यश ने रावण का किरदार निभाया है। अब पहले पार्ट को लेकर कई लोगों का कहना है कि इसमें राम से ज्यादा रावण को ओवर दिखाया है तो इस पर अब अनुपम खेर का रिएक्शन आया है। अनुपम ने रामायण में जटायू के किरदार को आवाज दी है।

रावण को क्यों बड़ा दिखाया बतौर विलेन

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए अनुपम ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि नितेश शुरुआत से जानते हैं कि वह फिल्म को 2 पार्ट्स में बनाएंगे। ये कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। उन्हें विलेन को ज्यादा बड़ा दिखाना था ताकि दूसरे पार्ट में बुराई पर अच्छाई की जीत और भी बड़ी लगे। जब आप विलेन को स्थापित कर देते हैं तो आपको समझ आ जाता है कि किस स्तर की चुनौती से पार होना है। शोले से लेकर कर्मा तक, हिंदी फिल्मों में हमेशा यह दिखाया जाता है कि विलेन कितना खतरनाक और ताकतवर है इसलिए ताकि जब एंड में हीरो उसे हराता है तो आपको एक अलग ही रोमांच महसूस होता है। मुझे लगता है कि यहां भी यही स्ट्रैटेजी अपनाई गई है।’

अनुपम इस बात से भी असहमत हैं कि फिल्म में राम की तुलना में रावण अधिक दिलचस्प था। उन्होंने समझाया कि रावण को लार्जन देन लाइफ इसलिए भी दिखाया गया क्योंकि इसमें राम का चरित्र और बाकी कहानी में सामने आने वाला सफर भी शामिल था।

नितेश और नमित से ज्यादा फिल्म के बारे में कोई नहीं जानता

अनुपम ने कहा, ‘मुझे लगता है रावण इसलिए भी इंट्रेस्टिंग है क्योंकि राम इंट्रेस्टिंग है। रावण लार्जन देन लाइफ लग रहा था, लेकिन राम अलग हैं। राम खुद को अलग-अलग सीक्वेंस के जरिए प्रकट करते हैं जो कहानी के बाकी हिस्सों में देखने को मिलेंगे। इस पार्ट में जब जब आप जटायु और राम के बीच का सीन देखते हैं और राम को टूटते हुए पाते हैं तो उनकी मानवीयता देखकर लोगों का दिल भर आता है। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी से ज्यादा कोई नहीं जानता। कुछ लोग होते हैं जो अपनी पूरी लाइफ में सिर्फ दूसरों की आलोचना करते हैं।’

जटायु की डबिंग का एक्सपीरियंस

अनुपम ने जटायु की डबिंग करने के अपने एक्सपीरियंस पर कहा कि नमित ने उन्हें अप्रोच किया था रोल के लिए। अनुपम ने बताया कि फिल्म निर्माताओं द्वारा उन्हें फिल्म की 9 मिनट की एक क्लिप दिखाए जाने के बाद उन्होंने अपना डबिंग सेशन एक दिन के लिए टाल दिया था। वह इतना हैरान थे कि वह खुद को तुरंत तैयार ही नहीं कर पाए रिकॉर्डिंग के लिए। अनुपम ने बताया कि कैसे उन्होंने 10-12 लाइन के लिए 5-6 घंटे डबिंग की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN