Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक, जी5 पर इस वीकेंड...

OTT: सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक, जी5 पर इस वीकेंड एंजॉय करें ये 5 फिल्में और सीरीज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/26/1200x900/zee_5_original_01_1795655779636_vL67_1795655795688_OInt_145a3b26-7653-41b7-9654-e4a4d357f40e_bQQC.png

Zee5 Original Series and Films: इस वीकेंड अगर आप कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो हम आपको जी5 की 5 फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। इन फिल्मों और सीरीज को आप इस वीकेंड पर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं। 

अगर वीकेंड पर आप कुछ बेहतरीन कंटेंट एंजॉय करना चाहते हैं तो हम आपको जी5 की 5 ओरिजिनल फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं जिन्हें आप इस वीकेंड (शनिवार-रविवार) को एंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में रोमांटिक, थ्रिलर और हॉरर कंटेंट शामिल है। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

दिल्ली 2021

ये फिल्म 25 नवंबर को जी5 पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी उस वक्त की पृष्ठभूमि पर आधारित है जब दुनियाभर में कोरोना की दहशत थी। फिल्म की कहानी दिल्ली में सेट की गई है। फिल्म की कहानी कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन, अस्पताल के बेड और दवाइयों की कमी से जूझते आम लोगों,मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के संघर्ष और इंसानियत पर आधारित है।

डायरेक्टर: अभिषेक आचार्य

कास्ट: ऋचा चड्ढा, सुमीत व्यास, गुलशन ग्रोवर, सोनाली कुलकर्णी और सुष्मिता मुखर्जी

तीन तिगाड़ा

ये एक हिंदी रोमांटिक सीरीज है। सीरीज में 9 एपिसोड्स हैं। सीरीज की कहानी आसमानी और मानस के इर्द-गिर्द घूमती है। आसमानी क्रिकेटर बनना चाहती है, जबकि मानस एक सिंगर बनने का सपना देखता है।दोनों के साथ एक रात कुछ ऐसा होता है कि दोनों की जिंदगी ही पलट जाती है।

डायरेक्टर: राजीव राज

कास्ट: प्रसन्ना बिष्ट, दानेश रज़वी, तान्या भारद्वाज, ईशा नारायण सिंह और दिव्यांशु बिष्ट

लास्ट मैन इन टावर

ये एक सोशल ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। फिल्म की कहानी मुंबई की एक पुरानी हाउसिंग सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती है जहां के सभी निवासी एक बिल्डर के भारी मुनाफे वाले पुनर्विकास प्रस्ताव पर फ्लैट बेचने के लिए राजी हो जाते हैं। लेकिन एक रिटायर्ड मास्टरजी ऐसा नहीं करते हैं। इससे उनके साथ रह रहे उनके दोस्त और पड़ोसी ही उनके खिलाफ हो जाते हैं।

डायरेक्टर: बेन रेखी

कास्ट: मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, ​​दिव्या दत्ता, सुकांत गोयल और चंदन रॉय सान्याल

ब्लाइंड गेम

ये एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी सिकंदर सिंह (अर्जुन रामपाल), पांच दोस्तों, 5 करोड़ की गायब रकम और एक संदिग्ध मौत के इर्द-गिर्द घूमती है।

डायरेक्टर: संगीथ सिवन

कास्ट: अर्जुन रामपाल, प्रियामणि और रोहित चंदेल

हॉस्टल हादसा

शिमला के एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल हॉस्टल के इर्द-गिर्द घूमती है जहां कुछ रहस्यमयी घटनाएं होती हैं। इस हॉस्टल में एक सिरकटे घुड़सवार की कहानी भी प्रचलित है। एक दिन तितली नाम की लड़की के गायब होने के बाद हॉस्टल में अजीब घटनाएं होना शुरू होती हैं।

डायरेक्टर: तबरेज खान और सचिन गोटड

कास्ट: सुकीर्ति कांडपाल, विनीत रैना, करीम हाजी, पल्लवी मुखर्जी, सलोनी बत्रा, संगीता बालाचंद्रन, सलीना रंधावा और रोहित अग्रवाल

SOURCE : LIVE HINDUSTAN