Source :- LIVE HINDUSTAN

Advit Jewels IPO: एक और आईपीओ अगले हफ्ते खुलने जा रहा है। यह अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ है। अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 जून को ओपन होगा और 25 जून तक खुला रहेगा। कंपनी का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर दहाड़ रहे हैं। अद्वित ज्वेल्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अभी 41 पर्सेंट के ऊपर चल रहा है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का है।

क्या इशारा कर रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम?
अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ (Advit Jewels IPO) में शेयर का दाम 138 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम अभी 57 रुपये तक चल रहा है। अभी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इशारा कर रहा है कि अद्वित ज्वेल्स के शेयर 195 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ में जिन निवेशकों को भी अद्वित ज्वेल्स के शेयर मिलेंगे, उन्हें लिस्टिंग वाले दिन 41 पर्सेंट से अधिक का फायदा हो सकता है। कंपनी के शेयर बुधवार 1 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

क्या करती है कंपनी?
अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels) की शुरुआत साल 2019 में हुई है। अद्वित ज्वेल्स एक जयपुर बेस्ड ज्वैलरी कंपनी है। कुंदन, पोलकी, डायमंड और स्टडेड ज्वैलरी में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। कंपनी अपनी ज्वैलरी को रामभजो (Rambhajo) ब्रांड नेम के तहत बेचती है। अद्वित ज्वेल्स के पोर्टफोलियो में नेकलेस, ईयररिंग्स, रिंग्स, बैंगल्स और कस्टमाइज्ड ज्वैलरी शामिल है। कंपनी डायमंड्स और कलर्ड स्टोन्स के साथ ज्वैलरी को 14 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड में बनाती है। कंपनी मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है। यह डीलर्स, शोरूम्स और रिटेलर्स को ज्वैलरी सप्लाई करती है। इसके अलावा, कंपनी B2C कस्टमर्स के लिए एक्सक्लूसिव और मेड-टू-ऑर्डर ज्वैलरी बनवाती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के रेवेन्यू में B2B सेगमेंट की हिस्सेदारी 81.63 पर्सेंट और B2C सेगमेंट की हिस्सेदारी 18.37 पर्सेंट रही है।

IPO के पैसों का क्या करेगी कंपनी
आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अद्वित ज्वेल्स वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और अपनी कुछ उधारी चुकाने में करेगी। कंपनी 65 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों में लगाएगी। इतनी ही रकम से कंपनी अपनी उधारी चुकाएगी।

अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 100 शेयर हैं। यानी, एक लॉट के लिए निवेशकों को 13,800 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 94.59 पर्सेंट है, जो कि आईपीओ के बाद 69.88 पर्सेंट रह जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN