Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/Anupamaa_17_June_Written_Update_1781672031233_1781672038318_01a3e29c-a7a2-4542-9e79-272af2e7e660.jpg

Anupamaa 17 June 2026 Written Update: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का बुधवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। परी कोठारी मेंशन में बगावत कर देगी और यह ऐलान कर देगी कि कोई इस परिवार से शादी में जाए चाहे ना जाए, वो जरूर जाएगी।

Anupamaa 17 June 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय और अनुपमा की बातचीत से होगी। क्योंकि शादी में खर्चे काफी होने वाले हैं, तो दिग्विजय कैफे की कमाई से बचे पैसे अनुपमा को मदद के लिए ऑफर करेगा। अनुपमा इन पैसों के लेने से साफ इनकार कर देगी। तब दिग्विजय कहेगा कि वह इस परिवार का सदस्य है और बापूजी उसे बेटा मानते हैं, उसे मदद करने का पूरा अधिकार है। इस पर अनुपमा किसी तरह यह पैसे स्वीकार कर लेगी। इसके बाद दोनों की मस्ती मजाक भरी बातें होंगी और बीच में अनुपमा के उस सपने का भी जिक्र आएगा जो अभी तक नहीं पूरा हो सका है, उसका खुद का घर।

शादी से पहले लीला करेगी यह ओछी हरकत

इधर यह सब चल रहा होगा और उधर पंडित जी लीला को बताएंगे कि अगले 7 दिनों तक बहुत शुभ मुहूर्त है। इस पर लीला चुपके से पंडित जी से कहेगी कि इस शादी में कुछ भी शुभ नहीं होना चाहिए। पंडित जी सोच में पड़ जाएंगे और तभी बापूजी की एंट्री होगी। वह लीला के लिए कोई उपाय बताने को पंडित जी से कहेंगे और लीला को वहां से चलता कर देंगे। वह अनुपमा और बच्चों की खुशियों के लिए कोई पूजा करने की बात पूछेंगे। माहौल खुशनुमा होता नजर आएगा, क्योंकि अंश ने भी प्रेरणा के लिए सरप्राइज प्लान किया होगा। दर्शकों को थोड़ा रोमांटिक और थोडा इमोशनल सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

अंश मांगेगा होने वाली पत्नी से यह वादा

क्योंकि अंश प्रेरणा से कुछ ऐसा मांगेगा जिसे सुनकर प्रेरणा बहुत खुश हो जाएगी। वह प्रेरणा से कहेगा कि मेरी अनु मां को कभी दुखी मत करना। प्रेरणा भी वादा करेगी कि वह ऐसा कभी नहीं करेगी। अंश भी प्रेरणा से हमेशा एक दोस्त बने रहने का वादा करेगा और साथ ही साथ उसे बताएगा कि उसके ऊपर अपने साथ-साथ अपने पिता के सपनों को पूरा करने का भी जिम्मा है। शाह निवास में जहां माहौल पॉजिटिव होगा, तो वहीं कोठारी मेंशन में अलग ही तमाशा चल रहा होगा। परी बहुत खुश होगी कि उसके भाई अंश और प्रेरणा की शादी हो रही है। उसे धक्का तब लगेगा जब मीता कहेगी कि वो क्यों बेगानी शादी में दीवानी हो रही है?

वसुंधरा के फैसले के खिलाफ जाएगी परी

परी कहेगी कि वो कोई बेगाना नहीं है बल्कि उसका भाई है। इस पर मीता साफ इनकार कर देगी और कहेगी कि वो उस शादी में बिलकुल नहीं जाएगी। मीता तर्क देगी कि वह प्रेग्नेंट है, इस पर परी कहेगी कि इसीलिए उसका खुश रहना जरूरी है। परी कहेगी कि राजा उसका ध्यान रखने के लिए वहां होगा और पूरा परिवार भी। बात जब अनुपमा की छिड़ेगी कि नफरत से लबरेज वसुंधरा यह ऐलान कर देगी कि कोठारी परिवार का कोई भी सदस्य उस शादी में नहीं जाएगा। लेकिन परी साफ कह देगी कि वह शादी में जरूर जाएगी। वह राही से भी पूछेगी, लेकिन हमेशा की तरह राही बुत बनी खड़ी रहेगी। एपिसोड के आखिर में अनुपमा और प्रेम के बीच तीखी बहस भी देखने मिलेगी जो पिछले प्रोमो वीडियो में पहले ही दिखाई जा चुकी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN